leheriya chudi: सावन में हरी चूड़ियों का महत्व काफी ज्यादा है। आमतौर पर माना जाता है कि हरा रंग व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य और खुशियां लाता है। अपने सुखी वैवाहिक जीवन में भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए इस महीने हरे रंग की चूड़ियां और हरे रंग के कपड़े पहने जाते हैं। ऐसे में आप इस सावन अपने लिए इन चूड़ियों का चुनाव कर सकती हैं। इसका नाम है लहरिया चूड़ी (leheriya chudi) जो आमतौर पर राजस्थान का डिजाइन है जिसमें पूरी चूड़ियों पर एक लहर सी डिजाइन नजर आती है। साथ ही इसके बारे में बहुत कुछ है। आइए, जानते हैं सावन में लहरिया चूड़ी के कुछ प्रकार और डिजाइन्स।

लहरिया चूड़ी में क्या है खास

जयपुरी लहरिया चूड़ी, यहां की साड़ियों की मैचिंग है। जैसे लहरिया साड़ियों पर डिजाइन होता है वैसे ही इन चूड़ियों पर डिजाइन होता है। इसमें आप किसी खास रंग में इसका चुनाव कर सकते हैं तो आप दो रंगों में भी इसे पहन सकते हैं। जैसे कि सावन में आप डार्क हरे रंग के साथ लाइट हरा रंग पहन सकती हैं। हरे के साथ पीले रंगों का कॉम्बिनेशन पहन सकती हैं। साथ ही इसमें कई डिजाइन्स हैं जिनका आप चुनाव कर सकती हैं।

लहरिया चूड़ियों के प्रकार

लाख की लहरिया चूड़ी

लाख की लहरिया चूड़ियों का चुनाव करना आपकी कलाइयों की खूबसूरती बढ़ा सकती है। इसमें तरह-तरह के डिजाइन्स आते हैं और रंग भी। आप प्लेन चूड़ियां खरीद सकती हैं या फिर कई रंगों में आप अलग-अलग चूड़ियों का चुनाव कर सकती हैं।

रेशम की लहरिया चूड़ी

रेशम की लहरिया चूड़ी की खूबसूरती देखने लायक होती है। इसमें चूड़ी के ऊपर रेशन के धागे लपटे होते हैं। आप इनमें एक कलर का चुनाव कर सकते हैं या फिर अलग-अलग रंगों का भी चुनाव कर सकती हैं।

कांच की लहरिया चूड़ी

आप कांच की लहरिया चूड़ी भी पहन सकती हैं। ये बेहद खूबसूरत लगती हैं और इनमें आप सिर्फ हरी रंग की चूड़ियों के साथ आप पीले रंग की चूड़ियों का भी चुनाव कर सकती हैं। तो इस सावन आप इन चूड़ियों का चुनाव कर सकती हैं। इनके डिजाइन्स हर किसी की कलाई पर खूबसूरत नजर आते हैं। तो इस बार ये चूड़ियां जरूर ट्राई करें।