Leftover Roti Recipe: रोटी के बिना थाली अधूरी मानी जाती है। कभी किसी को भूख ज्यादा लगती है तो कभी बहुत कम। ऐसे में कई बार रात में रोटियां बच ही जाती हैं। बची हुई रोटियों को अक्सर लोग हटा देते हैं। क्योंकि दोबारा इनको गर्म करके खाने पर स्वाद सही नहीं रहता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं। जो आपके बहुत काम आने वाली है। मास्टशेफ पंकज भदौरिया ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये खाने में इतनी लाजवाब है कि आप इसके आगे रेस्टोरेंट का स्वाद भी भूल जाएंगे। इतना ही नहीं बच्चों ने अगर इसे खा लिया तो वो बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

बासी रोटी से बनाएं पकौड़े (Basi roti ke pakode)

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2-3 मीडियम साइज आलू
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच चिली फ्लेक्स
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच बेसन 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा जीरा
चुटकी भर हल्दी पाउडर
तलने के लिए तेल और 1 कप पानी

बासी रोटी से ऐसे बनाएं पकौड़े

बासी रोटी से पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े आलू उबाल लें। उन्हें छीलकर मैश करें। 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालें। फिर नमक, चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। सभी चीजों को मिक्स करें। अब बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन डालें। फिर 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/2 छोटा जीरा डालें। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए चिली फ्लेक्स मिलाएं। स्वाद अनुसार नमक डालें। फिर बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें। हल्दी पाउडर मिलाएं। पानी डालकर घोल बनाएं। ऊपर से एक चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें। रात की बची रोटियों पर मैश किए हुए आलू डालें। अब रोटी के 6 टुकड़े करें। कढ़ाही में तेल गर्म करें। रोटी और आलू के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोएं। फिर कढ़ाही में तलने के लिए डालें। सुनहरा ब्राउन होने तक पकाएं। गर्मागर्म सर्व करें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Jalebi Recipe: हलवाई भैया जैसी कुरकुरी जलेबी घर में कैसे बनाएं? यहां जानिए सबसे परफेक्ट और आसान रेसिपी