Leftover Dal Quick Breakfast Recipes: दाल भारतीय घरों की भोजन की थाली का एक अभिन्न अंग है। दोपहर का भोजन हो या रात का खाना, भारत में एक पौष्टिक भोजन की थाली दाल की एक कटोरी के बिना अधूरा माना जाता है। हर घर में दाल बनती है। पंजाबी स्टाइल दाल मखनी, दक्षिण भारतीय तूर दाल सांभर, महाराष्ट्र का पंचमेले उसल समेत इससे कई तरह की डिश बनती हैं। कई बार दाल ज्यादा बन जाती है। ऐसे में उसे दोबार गर्म करके खाने पर वो स्वाद नहीं आता है। अक्सर लोग रात की बची दाल को सुबह फेंक देते हैं। आप रात की बची एक कटोरी दाल से एक-दो नहीं बल्कि 5 तरह के नाश्ते सुबह मिनटों में बना सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।

दाल पराठा

पराठा भारत के लोकप्रिय नाश्ते में से एक है। किसी को आलू का पराठा तो किसी को गोभी का पराठा खाना पसंद होता है। बहुत सारे लोग पनीर का पराठा भी खाते हैं। वहीं आप रात की बची हुई दाल से पराठा बना सकते हैं।

दाल का चिल्ला

रात की बची हुई दाल में आप बेसन मिलाकर दाल का चीला बना सकते है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी के लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट है। इसमें आप मनपसंद सब्जी भी काटकर एड कर सकते हैं।

इंस्टेंट दाल डोसा

यह रेसिपी लगभग चिल्ला रेसिपी जैसी ही है। बस फर्क इतना है कि इसमें बेसन की जगह सूजी डाली जाती है ताकि इसका स्वाद और भी कुरकुरा हो जाए। डोसे को सांबर या नारियल की चटनी के साथ परोसें और आपका खाना तैयार है।

दाल कटलेट

रात की बची हुई दाल से आप सुबह नाश्ते में कटलेट बना सकते हैं। यह एक प्रोटीन से भरपूर और सेहतमंद नाश्ता है। इसे झटपट बनाया जा सकता है। नाश्ते में चाय या कॉफ़ी के साथ आप इसे खा सकते हैं।

बेड़मी पूरी

आलू पूरी और छोले भटूरे भारत में सबसे पसंदीदा वीकेंड ब्रेकफास्ट में से एक हैं। रात की बची हुई दाल से आप बेड़मी पूरी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दाल को आटे में डालकर जरूरी मसाले एड करें। उसे कुरकुरा होने तक बेलकर फ्राई करें।