Stretching Benefits: मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहती हैं। 43 की उम्र में भी वह नियमित एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करना नहीं भूलती हैं जिसकी वजह से वह इस उम्र में भी स्वस्थ और फिट नजर आती हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर स्ट्रेचिंग करते हुए फोटो शेयर की है, जिसके बाद वह फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह ऐसी फिटनेस पाने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ पोषक व अनुशासित डाइट का सेवन करती हैं, जिससे वह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से एक्टिव रहती हैं।
सुष्मिता सेन ने अपने इस वीडियो में बेहद ही आसान तरीके से स्ट्रेचिंग कर के दिखाया है। उन्होंने अपने फैन्स को इस बात की भी जानकारी दी कि एक्सरसाइज करना कितना लाभकारी होता है। साथ ही उन्होंने ने यह भी बताया कि रोजाना स्ट्रेचिंग करना लाभकारी होता है। इससे ना सिर्फ आप फिट रहते हैं बल्कि शरीर का लचीलापन भी बना रहता है।
स्ट्रेचिंग के और भी कई फायदे होते हैं:
स्टैमिना को बढ़ाने में:
स्ट्रेचिंग की मदद से मांसपेशियां ढीली होती हैं जिसकी मदद से मांसपेशयों की थकावट दूर होकर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप जितनी देर एक्सरसाइज करते हैं उतनी ही एनर्जी बर्न होती है और आप थक जाते हैं। लेकिन स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां थकती नहीं हैं और उन्हें पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है जिससे आपकी सहनशीलता और स्टैमिना बढ़ता है।
चोट लगने की संभावना कम होती है:
स्ट्रेचिंग की मदद से मांसपेशियों को पोषण मिलता है जिससे मांसपेशियों में दर्द कम होता है और आप जल्दी रिकवर कर लेते हैं। जिसकी वजह से चोट लगने की संभावना कम हो जाती है।
एनर्जी लेवल में सुधार:
अगर आपका सुबह जल्दी उठने का मन नहीं है तो आप सिर्फ स्ट्रेचिंग करके भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इससे भी आपकी एनर्जी बूस्ट होती है। थकावट के दौरान मांसपेशियां भी टाइट हो जाती हैं जिससे आलस महसूस होता है। इसलिए एनर्जी लेवल में सुधार लाने के लिए स्ट्रेचिंग करें।
मांसपेशियों में कम दर्द:
वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों को आराम करने के लिए समय मिलता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे मांसपेशियों को पोषण मिलता है और दर्द से आराम मिलता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)