Khafif Mehndi Design: मेहंदी का रंग भले हल्का या डार्क हो जाए लेकिन डिजाइन्स के मामले में महिलाएं कभी समझौता नहीं करती हैं। वक्त-वक्त पर मेहंदी की डिजाइन्स में काफी बदलाव देखने को मिलता है। इन दिनों खफीफ मेहंदी डिजाइन्स (Khafif Mehndi design) काफी पसंद किए जा रहे हैं। दुबई की लड़कियों को यह काफी पसंद हैं। आप भी किसी खास मौके पर इन्हें ट्राई कर सकते हैं। यह न केवल हाथों की शोभा बढ़ा देंगे बल्कि ड्रेस और गहनों के साथ हैवी नहीं लगते हैं।

पैस्ले जाल्स खफीफ मेहंदी

दुल्हनों के लिए पैस्ले जाल्स खफीफ मेहंदी डिजाइन्स परफेक्ट रहेगी। इसमें मेश पैटर्न बनाए जाते हैं। पैस्ले जाल एक दूसरे से गुंथे हुए हैं। इसमें एक से बढ़कर एक जालीदार पैटर्न देखने को मिलते हैं। फूलों के जाल हाथों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं।

रोजी खफीफ डिजाइन्स

इसमें गुलाब की डिजाइन्स बनाई जाती हैं। इसके ऊपर छोटे-छोटे पत्तों के साथ एक सुंदर गुलाब की आकृति बनाई जाती है। रोजी खफीफ डिजाइन्स देखने में काफी खूबसूरत लगती है।

फ्लोवर मेहंदी डिजाइन

फ्लोवर की डिजाइन्स हमेशा से ही मेहंदी में पसंद की जाती है। इन्हें भी आप खफीफ की डिजाइन्स में बनवा सकती हैं। यह हर तरह की ड्रेस के साथ अच्छी लगती है।

क्या है खफीफ मेहंदी डिजाइन | khafif mehndi design

यह अरेबिक और दुबई मेंहदी से प्रेरित होती है। इसमें हल्के और फ्लोरल पैटर्न को फॉलो किया जाता है। हाथों को पूरी तरह भरने के बजाय इसमें हाथ के किनारों पर छोटे-छोटे गैप्स के साथ फ्लोरल और लीफी डिजाइन बनाए जाते हैं।

उंगलियों पर भी यही पैटर्न उकेरा जाता है। इसमें काफी बारीक काम होता है। मॉडर्न टच इसकी खूबसूरती को बढ़ा देता है। यह देखने में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लगती है। इसे लगाने से हाथों पर गहने पहनने जैसा लुक आता है। यह दुबई में काफी पॉपुलर है, आजकल काफी ट्रेंड में है।