Old Saree Reuse: फ्लोरल साड़ी हमेशा फैशन में रहती है। ये हर किसी के ऊपर सुंदर लगती है। गर्मियों के दिनों में तो फ्लोरल प्रिंट का चलन ज्यादा बढ़ जाता है। इसमें न केवल साड़ी बल्कि सूट, कुर्ती, स्कर्ट, टॉप और लहंगा चोली समेत कई डिजाइनर ड्रेसेज आते हैं। फ्लोरल साड़ी या फैब्रिक की सबसे खास बात ये है कि यह काफी किफायती दाम में मिल जाते हैं। इसलिए इसे खरीदना आसान होता है। लगभग हर महिला के पास फ्लोरल प्रिंट की साड़ी होती है। लेकिन साड़ी चाहें कितनी भी सुंदर या महंगी क्यों न हो कई 5 से 6 बार पहनने के बाद इससे मन भर जाता है। ऐसे में लोग इसे अलमारी में रख देते हैं। लेकिन आप पुरानी फ्लोरल साड़ी से Floral Lehenga बनवा सकती हैं। अगर आपके पास सिर्फ 500 रुपये की साड़ी भी है तो आप थोड़ी क्रिएटविटी दिखाते हुए उससे ऐसा लहंगा बनवा सकती हैं, जो देखने में 5 हजार से कम नहीं लगेगा।
प्लेट्स वाला लहंगा (pleated Floral Print Lehenga)
पुरानी फ्लोरल साड़ी से आप अगर लहंगा बनवाने का सोच रही हैं तो आप प्लेट्स वाला लहंगे का डिजाइन अपने लिए चुन सकती हैं। कम उम्र की लड़कियों और नई-नवेली दुल्हन के ऊपर ये डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। अगर आपके पास कोई भी फ्लोरल प्रिंट साड़ी है तो आप उससे लहंगा चोली बनवा सकती हैं। इसके लिए आप अपनी मनमुताबिक डिजाइन टेलर को दिखाकर तैयार करवा सकती हैं। एक बात का ध्यान रखें कि लहंगे में फ्रिल डिजाइन जरूर रखें। इस तरह के लहंगे पर रफल दुपट्टा ज्यादा अच्छा लगता है।
सिल्क हाई फ्लेयर फ्लोरल प्रिंट लहंगा (Silk High Flared Floral Print Lehenga)
अगर आप किसी शादी या बड़े फंग्शन के लिए लहंगा बनवाने का सोच रही हैं तो फ्लोरल प्रिंट में सिल्क को मिक्स करते हुए लहंगा बनवाएं। आपके पास अगर कोई सिल्क फैब्रिक में फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी है तो बहुत अच्छी बात है। अगर नहीं है तो आप दो साड़ियों को मिक्स करके इसे बनवा सकती हैं। इस लहंगे को आप वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक किसी भी पार्टी में पहन सकती हैं। इसको यूनिक बनाने के लिए आप लहंगे के साथ कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज पहनें। साथ में जॉर्जेट दुपट्टा कैरी करें। फुल स्लीव्स ब्लाउज भी इसके साथ पहना जा सकता है।
कैन कैन फ्लोरल प्रिंट लहंगा (Can Can Floral Print Lehenga)
अगर आप अपने लहंगे को हैवी दिखाना चाहती है तो फ्लोरल प्रिंट साड़ी से कैन कैन फ्लोरल प्रिंट लहंगा बनवा सकती हैं। इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट वाली पुरानी साड़ी से लहंगा बनवाकर उसमें नीचे की ओर ब्रॉड बॉर्डर लगवाना होगा। इसमें कैन कैन का इस्तेमाल करें। इससे आपके लहंगे को हैवी लुक मिलेगा। इस तरह के लहंगे के साथ आप स्लीव लेस ब्लाउज बनवाएं।