Mehndi Design for Engagement: हर नई दुल्हन जिसकी सगाई होने वाली होती है वो उत्साह में होती है और लगातार इसकी तैयारियों में लगी रहती है। जैसे कि ये मेहंदी डिजाइन जिन्हें देखकर हर नई दुल्हन का मन खुश हो जाएगा। सगाई के लिए ये मेहंदी बिलकुल परफेक्ट हैं और इनके कई प्रकार हैं। दरअसल, कुछ दुल्हनें जटिल और पारंपरिक भारतीय दुल्हन मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं, वहीं अन्य इस संबंध में थोड़ा फैंसी डिजाइन आजमाती हैं। इसके अलावा आजकल फैशनेबल मंडला डिजाइन से लेकर खूबसूरत ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी तक बहुत कुछ ट्रेंड में है। तो एक नजर डालते हैं सगाई मेहंदी डिजाइन।
पत्तेदार जालवर्क मेहंदी डिजाइन
जब आप कई तरह के डिजाइन आजमा सकती हैं तो एक ही तरह के डिजाइन से क्यों चिपके रहें? इसलिए इस बार आप सुंदर गोलाकार आकृतियों, पत्तेदार जालवर्क और लताओं वाला जालवर्क मेहंदी डिजाइन पसंद कर सकती हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना पसंद करती हैं और सगाई पर इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं।
विंटेज रोज मेहंदी डिजाइन
विंटेज रोज डिजाइन आपको काफी पसंद आ सकता है। जालीदार पैटर्न के साथ मिलकर बनाई गई यह विंटेज गुलाब की आकृति वाली दुल्हन की मेहंदी डिजाइन बहुत ही सुंदर लगती है। इसमें दो बहुत ही ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन तत्वों को एक साथ जोड़ा गया है। आप शादी के बाद करवा चौथ या दिवाली के लिए भी ऐसी मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं।
कैरिकेचर मेहंदी डिजाइन
चक्र और मंडल इस समय बहुत चलन में हैं और इसके पीछे सभी सही कारण हैं। ये बहुत बहुमुखी हैं और इनके साथ बहुत प्रयोग किए जा सकते हैं। आप बीच में कमल या फूल रखकर उसके चारों डिजाइन बनवा सकती हैं हैं। इसे जटिल कैरिकेचर से भरें डिजाइन के रूप में लोग देखते हैं। इसमें आप दुल्हा-दुल्हन, शादी के डेट, पार्टनर के नाम और काफी कुछ बनवा सकती हैं।
तो इस प्रकार के मेहंदी डिजाइन बनवाकर आप सगाई में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं और आपकी सगाई की फोटोज भी इसी के साथ यादगार बन जाएंगी। आगे जानते हैं गणतंत्र दिवस 2025 के लिए बेस्ट रंगोली डिजाइन, यहां से चुनें