Eid Mehndi Designs 2024 (मेहंदी डिजाइन फोटो ईद 2024): ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा और सबसे अहम त्योहार है जिसे गरीब से लेकर अमीर तक सब अपने हिसाब से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन सुबह सवेरे जहां मर्द पाक-साफ होकर ईदगाह नमाज पढ़ने जाते हैं, वहीं महिलाएं घर में ही सज-धज कर तैयार होती है। ईद का त्योहार जिसे मीठी ईद भी कहते हैं ये लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। ईद के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के गले लगते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद के मौके पर सबसे ज्यादा धूम महिलाओं की तैयारी की होती है। बाजार महिलाओं के कपड़ों से लेकर उनके फैशन के समान से पटे रहते हैं।

Happy Eid ul Fitr 2024 Wishes Hindi, Shayari, Images, Quotes: Downlode and Send

ईद-उल-फितर के मौके पर महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाने की खास धूम रहती है। इस खुशी के मौके पर कुछ महिलाएं घर में मेहंदी लगाती हैं तो कुछ बाजार में मेहंदी आर्टिस्ट से अपनी पसंद की मेहंदी लगवाती हैं। बुकलेट से तरह-तरह के डिजाइन पसंद करती है और हुबाहु उन्हें अपने हाथों पर रचाती हैं। आप भी ईद के दिन अपने हाथों को खूबसूरत और तरह-तरह के मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खास मेहंदी डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने हाथों पर सजा सकती हैं। 

राजस्थानी स्टाइल मेहंदी में झूमर शेप मेहंगी आज-कल महिलाओं की खास पसंद में शामिल हो रही है। आप भी अपने हाथों पर झूमर के स्टाइल की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इन खूबसूरत डिजाइन को अपनी पसंद में शामिल कर सकती हैं।

इन मेहंदी डिजाइन को आप घर में खुद भी लगा सकती हैं या फिर इन्हें अपने मोबाइल में सेफ करके मेकअप आर्टिस्ट से भी लगवा सकती है।