Latest Bridal Jutti Designs: शादी हर किसी की जिंदगी का खास दिन होता है। हर कोई इस दिन परफेक्ट नजर आना चाहता है। ऐसे में एक दुल्हन के लिए एक एक चीज परफेक्ट और खूबसूरत होनी चाहिए। जैसे कि शादी का लहंगा, चूड़ा, दुपट्टा, हेयर स्टाइल, ज्वेलरी और पैरों की जूतियां और सैंडल भी। अब बात सिर्फ जूतियों की करें तो इन डिजाइन से आप आइडिया ले सकते हैं कि आपको अपने लिए शादी में कौन सी जूती बनवानी है और क्यों। सिर्फ मैचिंग जूती लेनी है या फिर वो लंबे समय तक इस्तेमाल में आने वाली भी होनी चाहिए। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
दुल्हन के लिए ब्राइडल जूतियां-Latest Bridal Jutti Designs:

पर्सनलाइज्ड जूती-Personalized Jutti
आजकल दुल्हन पर्सनलाइज्ड जूतियां खूब पसंद कर रही हैं और इनमें कई प्रकार के डिजाइन्स भी आ गए हैं। इनमें आपका नाम लिखा होता है या फिर कुछ खास कोट्स लिखे होते हैं जो कि बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन जूतियों में अलग-अलग टाइप के रंग और कारीगरी देखने को मिलते हैं जो कि बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप इन्हें चिकनकारी या फिर जयपुरी कढ़ाई वाली भी खरीदकर पहन सकती हैं।

ब्राइडल जूती हिल्स-Bridal Jutti Heels
ब्राइडल जूती हिल्स देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। इनमें आपको अलग-अलग डिजाइन्स मिल जाएंगे जो कि हिल्स के साथ आपके लुक को एक अलग ही तरीके से ग्लैमर्स बना सकती है। इन जूतियों में छोटे-छोटे नाजुक कढ़ाई की जाती हैं और इन पर अच्छा वर्क किया जाता है। आप इसे अपने पसंद और साइज के अनुसार तैयार करवा सकती हैं।
सिल्वर ब्राइडल जूती-Silver Bridal Jutti
सिल्वर ब्राइडल जूतियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये थोड़ी महेंगी जरूर हैं लेकिन भव्य नजर आती हैं। ये आपकी शादी वाले दिन को यादगार बना सकती है। सिल्वर ब्राइडल जूती पहनकर आपको अच्छा लगेगा और हमेशा आप इसे एक शानदार याद के रूप में पहन सकती हैं। आप घर के अलग-अलग फंक्शन में इन्हें पहन सकती हैं और अपने लुक में एक अलग ही चार्म जोड़ सकती हैं।

फ्लोरल ब्राइडल जूती-Floral Bridal Jutti
फ्लोरल ब्राइडल जूतियां देखने में और भी खूबसूरत लगती हैं। इनमें अलग-अलग तरीके के डिजाइन्स होते हैं जो कि देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आप फ्लोरल डिजाइन में इन्हें अलग-अलग कपड़ों और रंग में चुन सकती हैं। आप वेलवेट की सुंदर जूतियां बनाकर पहन सकती हैं जो आपके हर प्रकार के लहंगे के साथ एक अलग ही लुक प्रदान करेगा। आगे जानते हैं Basant Panchami: बसंत पंचमी के लिए ट्रेंड में हैं ये पीली चूड़ियां