Bindi design: माथे की बिंदी किसी भी महिला की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है। ये न केवल सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार का हिस्सा है बल्कि किसी भी महिला के लुक को पूरी तरह बदल सकती है। जब भी कोई महिला सूट या साड़ी पहनती है तो उसके साथ बिंदी लगाने से उनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यहां तक कि किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट का लुक बिना बिंदी के कंप्लीट हो नहीं सकता है। सावन शुरू होने को है। ऐसे में आने वाले महीने तीज-त्योहर से भरे रहेंगे। अगर आप भी सावन और हरियाली तीज में अपनी सुंदरता को बढ़ाना चाहती हैं तो आपके पास 5 तरह की बिंदी जरूर होनी चाहिए। इन्हें आप साड़ी से लेकर सूट, शरारा, गाउन के साथ लगा सकती हैं।
हॉफ मून बिंदी
सावन या हरियाली तीज में साड़ी के साथ आप हॉफ मून बिंदी लगा सकती हैं। इससे आपको न केवल महाराष्ट्रियन लुक मिलेगा, बल्कि साड़ी के साथ ये बहुत सुंदर भी लगेगी।
प्लेन रेड बिंदी
अगर आप बहुत सिंपर सोवर लुक पसंद है तो आप साड़ी के साथ प्लेन रेड बिंदी लगा सकती हैं। सूट के साथ आप छोटे साइज की रेड या मल्टीकलर में कोई भी बिंदी लगाएंगी तो आपको ट्रेडिशनल लुक मिलेगा।
स्टोन बिंदी
अगर आप तीज-त्योहार पर साड़ी, सूट या गाउन पहन रही हैं और मॉर्डन लुक चाहती हैं तो आप स्टोन बिंदी लगा सकती हैं। इसमें कई तरह की वैराइटी आपको आसानी से मार्केट या ऑनलाइन मिल जाएगी। ये हर तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छी लगती है।
बंगाली बिंदी
जिन महिलाओं का चेहरा काफी बड़ा होता है उन्हें साड़ी के साथ बंगाली बिंदी लगानी चाहिए। यह बिंदी नॉर्मल बिंदी से बड़ी होती है। ये देखने में न केवल ट्रेडिशनल लगती है बल्कि साड़ी के साथ इसका लुक अलग ही नजर आता है।
हाथों से बनाएं बिंदी की डिजाइन
अगर आप यूनिक लुक चाहती हैं तो हाथों से कुमकुम के जरिए बिंदी की डिजाइन बना सकती हैं। हैंडमेंड बिंदी में आप अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन उकेर सकती हैं। सीधे पल्लू की साड़ी के साथ इस तरह की बिंदी डिजाइन काफी खूबसूरत लगती हैं।