Daily Wear Bichiya Design: सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ 10 अक्टूबर यानि शुक्रवार को है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। साथ ही लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा-पाठ करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए सिंदूर, चूड़ी और बिछिया जैसी चीजें सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ या धनतेरस पर कुछ खरीदने का प्लान कर रही हैं तो आपको डेली वियर के चांदी के बिछिया खरीद सकती हैं। बहुत सारी महिलाएं करवा चौथ पर नए चांदी के बिछिया पहनती हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक इनकी खरीदारी नहीं कि है तो यहां से अपने लिए डिजाइन का आइडिया ले सकती हैं।
रोजाना पहनने के लिए आप इस तरह के चांदी के सिंपल और एलिगेंट बिछिया खरीद सकती हैं। इसमें आप चौड़ी या डबल लाइन वाले बिछिया डिजाइन ले सकते हैं।
जालीदार बिछिया डिजाइन भी रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट रहते हैं। ये ज्यादा दिनों तक चलते हैं और टूटते भी नहीं हैं। साथ ही लुक को पारंपरिक बनाते हैं।