Dahi Handi on Janmashtami: पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग आज मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाने के लिए मंदिरों को सजा रहे हैं। वहीं, इस दिन मटकी और दही हांडी की सजावट की जाती है।
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन बहुत प्रिय था। ऐसे में इस दिन खास तौर पर मटकी को सजाया जाता है। भक्त मटकी को इस दिन रंग-बिरंगे रंगों से भी सजाते हैं। ऐसे में आप भी मटकी और दही हांडी को सजाकर अपने घर के मंदिर में रख सकते हैं।
मटकी को कैसे सजाएं?
मटकी को सजाने के लिए आप सबसे पहले बाज़ार से एक मिट्टी की साधारण मटकी लें। अब आप इसे रंगीन कागज, चमकीले ग्लिटर और फूलों की माला से आसानी से सजाएं। अगर आपके पास सजाने के लिए कुछ भी नहीं है, तो आप इस पर रंग-बिरंगे कागज चिपका सकते हैं। आप इस पर मोरपंख और बांसुरी के डिज़ाइन भी बना सकते हैं।

कुंदन से मटकी को सजाएं
आप कुंदन से भी मटकी को आसानी से सजा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मटकी को अच्छे से साफ कर लें। अब आप इसके लिए कुंदन स्टोन लें और इन्हें मटकी पर चिपकाएँ। आप इस पर फूल या मोरपंख जैसे पैटर्न भी बना सकते हैं।
कान्हा को तो कर लिया तैयार, अब जानिए राधा को कैसे सजाएं
फूलों से करें डेकोरेट
आप फूलों से भी दही हांडी को आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ताजे गेंदा, गुलाब या मोगरे के फूलों की माला बनाएं। अब इसको मटकी को चारों तरफ लपेटें। आप इसके लिए अलग-अलग रंगों का भी उपयोग कर सकते हैं।
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, इस तरह कुछ ही मिनटों में करें तैयार