Hartalika Teej 2025 Mehndi Design: हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पारंपरिक परिधानों में सजती-संवरती हैं। वहीं, कई बार समय न मिल पाने के कारण महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी नहीं लगा पातीं हैं।
ऐसे में अगर आप भी अभी तक अपने हाथों में मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास तरह के मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप सोने से पहले लगा सकती हैं। इससे रातभर में मेहंदी का रंग और भी गाढ़ा हो जाएगा और सुबह उठते ही हाथों पर रंग निखरकर आएगा।
हरतालिका तीज के लिए मेहंदी डिजाइन: Hartalika Teej Mehndi Design
हरतालिका तीज के मौके पर आप यह मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें मंदिर की डिजाइन है और साथ ही इसमें फूल भी बने हैं, जो हाथों की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।
आप हरतालिका तीज के मौके पर अपने हाथों में गुलाब के फूलों वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस डिजाइन में कमल और अन्य फूलों की आकृतियां हाथों को आकर्षक बनाती हैं। हरतालिका तीज के लिए भी यह डिजाइन एकदम उपयुक्त है।
हरतालिका तीज के लिए आप अपने हाथों पर इस डिजाइन को रचा सकती हैं। उंगलियों से कलाई तक फैला यह डिजाइन काफी बेहतर है। यह डिजाइन हाथों को आकर्षक बनाती है।
आप इस आकर्षक और परफेक्ट मेहंदी डिजाइन को भी अपने हाथों पर रचा सकती हैं। इसमें कई तरह के पैटर्न दिख रहे हैं, जो देखने में भी काफी यूनिक हैं।
हरतालिका तीज 2025: पैरों में लगाएं बंगाली स्टाइल आलता
हरतालिका तीज पर आप इस बेल-बूटे वाली मेहंदी डिजाइन को भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसका बारीक और आकर्षक पैटर्न आपके लुक में पारंपरिक खूबसूरती जोड़ देगा।
हरतालिका तीज पर बालों को दें ट्रेडिशनल लुक के साथ रॉयल टच, यहां देखें टॉप 5 क्यूट हेयरस्टाइल आइडियाज