lal mirch aur lahsun sirka: गांव में लोगों के पास एक से एक पुरानी रेसिपी हुआ करती थी। लोग लाल मिर्च और लहसुन तक को सिरके में डुबोकर खाते हैं। दरअसल, ये दोनों मिलकर एक टैंगी स्वाद देते हैं और फिर खाने में एक अलग ही स्वाद आ जाता है। साथ ही ये दोनों विटामिन सी से भरपूर है और सिट्रिक एसिड पेट के लिए अच्छा है। इसके अलावा ये पेट में गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार है। साथ ही आप इससे कई प्रकारी की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे।
सिरके में डालें साबुत लाल मिर्च और लहसुन
आपको करना ये है कि एक कांच की बोतल लेनी है और फिर इसमें सिरका डाल लें। फिर इसमें साबुत लाल मिर्च और लहसुन छीलकर डालें। इसके बाद इसे ऐसे ही लंबे समय तक रहने दें। ये 6 महीने से लेकर 1 साल तक चल जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि इसे खाना कैसे है तो आइए, जानते हैं इसकी रेसिरपी।
सलाद में मिलाकर खाएं
अब आपको करना ये है कि सलाद काट लें और फिर इसमें इस लाल मिर्च और लहसुन वाले सिरके को मिला लें। इसके बाद इन्हें मैश कर लें। फिर थोड़ा सा नमक मिलाएं। फिर इस सलाद को खाने में शामिल करें। आप इसके साथ रोटी, पराठा या कुछ भी खा सकते हैं। इसका स्वाद बड़ा अच्छा लगता है।
प्याज की कचरी-भात बनाएं
आपको करना ये है कि टमाटर पका लें और प्याज को बारीक बारीक काटकर इसमें मिला दें। फिर इसमें थोड़ा सा सिरका, एक लाल मिर्च और लहसुन डाल लें। सबको मैश कर लें और फिर इसमें चावल मिला लें। सबको एक साथ मैश कर लें और अब इसे खाएं। ये बहुत टेस्टी लगता है। तो अगर आपने कभी इसका स्वाद नहीं चखा है तो एक बार जरूर चख लें।
चोखा रोटी के साथ खाएं
आप इसे चोखा और रोटी के साथ खा सकते हैं। आपको करना ये है कि प्याज को काट लें और फिर इसमें थोड़ा सा सिरका, एक लाल मिर्च और लहसुन डाल लें। सबको मैश कर लें और फिर इसमें रोटी तोड़कर मिलाएं। ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल डालें और फिर सबको मिलाकर खाएं। इसका टेस्ट लाजवाब लगेगा।