Rangoli Design: सनातन धर्म में रंगोली बनाना काफी महत्वपूर्ण माना गया है। घर के आंगन और मंदिर के सामने हर रोज रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। रंगोली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वैसे तो आज के समय रंगोली किसी न किसी त्योहार पर ही बनाया जाता है। हालांकि, पहले के समय में ऐसा नहीं था। पूराने लोग सुबह-सुबह ही रंगोली बनाते थे, तब जाकर दिन की शुरुआत करते थे। ऐसे में अगर आप भी रंगोली बनाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए माता लक्ष्मी के चरण वाली कुछ बेहतरीन रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से अपने घर के आगे और मंदिर के सामने बना सकते हैं।
आप अपने घर के मेन गेट या फिर मंदिर के सामने इस रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। इसको बनाना काफी आसान है। आपको बनाने के लिए मार्केट से तीन तरह का कलर लाना होगा, जिसकी मदद से आप इसको आसानी से बना सकते हैं। रंगोली पूरा होने के बाद आप उसके ऊपर दिया रख सकते है। आप इस रंगोली के किनारे भी दिया रख सकते है, जो देखने में काफी अच्छा लगेगा।
माता लक्ष्मी के पैर वाली रंगोली
माता लक्ष्मी के चरणों वाली ये रंगोली देखने में काफी अच्छा लग रहा है। इसको घर के दरवाजे पर आसानी से बनाया जा सकता है।
कलरफुल रंगोली
माता लक्ष्मी के पौरों वाली ये रंगोली देखने में काफी सुंदर लग रही है। इसको भी आप अपने घर के आंगन या फिर मेन गेट पर आसानी से बना सकते हैं।
यह रंगोली डिजाइन काफी ट्रेंडिंग है। इसको आप आसानी से बना सकते हैं। इसको किनारे फूल रखने से और भी काफी अच्चा लग रहा है।