Kriti Sanon Fitness, Diet Tips, Workout Videos, Photos: एक्ट्रेस कृति सैनन अपनी फिटनेस के लिए काफी पॉपुलर हैं। उनके फैन्स उनकी फिटनेस से काफी मोटिवेट होते हैं। फैन्स के लिए कृति सैनॉन आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहती हैं। फैबॉन के आर्टिकल ने बताया कि कृति नाश्ते में ब्राउन ब्रेड और उबले अंडे खाती हैं। इसके अलावा और भी कई चीजें अपनी डाइट में शामिल करती हैं जो उनके हेल्दी और फिट रखने में मदद करती हैं। इसके अलावा फिट रहने के लिए कृति सैनन घंटों जिम में पसीना भी बहाती हैं। आइए जानते है कृति सैनन के वर्कआउट और डाइट रूटीन के बारे में-
कृति सैनन डाइट प्लान:
नाश्ता: 2 उबले अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक या फिर ताजे फलों का जूस
लंच: 2 रोटी और ब्राउन राइस के साथ सब्जी या फिर मछली
इवनिंग स्नैक्स: एक कप कॉर्न और प्रोटीन शेक
रात का खाना: चिकन करी के साथ चावल या फिर दाल, सब्जी
और चावल
कृति सैनन की डाइट टिप्स:
1) सलाद: कृति हर खाने के साथ ताजा सलाद लेना पसंद करती हैं। सलाद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है।
2) नियमित अंतराल पर खाएं: वह हर दो घंटे में कुछ खाती हैं। ऐसा करने से उनका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और उन्हें अनहेल्दी चीजों को खाने की क्रेविंग नहीं होती है।
3) रात का खाना: कृति रात के खाने में हल्का खाना पसंद करती हैं।
4) जब पेट भरा रहे तो कुछ हल्का खाना: जब कृति का पेट भरा रहता है तो वह सूप, सैंडविच या फिर सलाद खाती हैं।
5) ग्रीन-टी: कृति रोजाना 2 कप ग्रीन-टी पीती हैं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
कृति सैनन वर्कआउट रूटीन: कृति सैनन की वर्कआउट रूटीन में योग से लेकर किकबॉक्सिंग और पिलेट्स से लेकर डांसिंग तक की विभिन्न गतिविधियां शामिल है। कृति अपने वर्कआउट में कई चीजें शामिल करती हैं-
1. वेट ट्रेनिंग- टोन्ड बॉडी के लिए कृति रोजाना 4-5 बार वेट ट्रनिंग करती हैं।
2. किक-बॉक्सिंग- फिट बॉडी और लचीलापन के लिए कृति सैनन किक-बॉक्सिंग करती हैं।
3. योगा- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कृति प्राणायाम और योगा करती हैं।
4. पिलेट्स- मांसपेशियों को टोन्ड करने के लिए कृति पिलेट्स
करती हैं। उनकी पसंदीदा पिलेट्स ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला हैं। कृति सप्ताह में 4-5 बार कम से कम 1 घंटे के लिए पिलेट्स
करती हैं।
5. डांस- कृति सप्ताह में दो से तीन बार डांस भी करती हैं। वह
जैज़, बॉलीवुड, कन्टेम्पररी और सालसा को करना पसंद करती हैं।