Janmashtami Rangoli Design: जन्माष्टी को लेकर घरों और मंदिरों में विशेष तैयारियां चल रही हैं। जगह-जगह जन्मोत्सव पर सुंदर-सुंदर झांकी और हिंडोला सजाया जाएगा। इस दिन मंदिरों के साथ-साथ घरों में लोग हिंडोला सजाते हैं। झांकी के जरिए कान्हा के जन्म को दर्शाते हैं। साथ ही सुंदर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी मंदिर परिसर और घर में रंगोली बनाने वाले हैं तो यहां से मुरली, माखन, मटकी और मोरपंख की रंगोली डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं।

रंगोली में बनाएं कान्हा जी का झूला
जन्माष्टमी पर रंगोली में आप कान्हाजी का झूला बना सकती हैं। इसमें नटखट मुस्कान लिए कान्हा की लीलाओं को दर्शाएं।

माखन मटकी और बासुरी रंगोली डिजाइन
जन्माष्टमी पर आप माखन मटकी रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसमें बासुरी को भी शामिल करें। ये देखने में बहुत सुंदर लगेगी।

मोरपंख रंगोली डिजाइन
जन्माष्टमी पर आप मोरपंख रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। ये न केवल शुभता लाएगी बल्कि दिखने में बेहद यूनिक लगेगी।

मोर रंगोली डिजाइन
कान्हा जी अपने मुकुट पर मोरपंख लगाते हैं। ऐसे में आप जन्माष्टमी पर मोरपंख या मोर की आकृति वाली रंगोली बना सकते हैं।

कान्हा के चरणों वाली रंगोली
जन्माष्टमी पर आप कान्हा के चरणों वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके पास दीपक रखकर इसे आकर्षक रूप दिया जा सकता है।