भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास होता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे देश में बाल गोपाल के जन्मोत्सव को धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन पर मंदिरों और घरों में झांकियां सजती हैं। जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए खास तरह का झूला बनाया जाता है और इसमें बाल गोपाल को झूला झुलाने की परंपरा निभाई जाती है।
ऐसे में इस जन्माष्टमी अगर आप भी कान्हा के लिए खास झूला सजाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम यहां कुछ बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप कान्हा के लिए सुंदर झूला तैयार कर सकते हैं। आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर उत्सव को और भी खास बना सकते हैं।
फूलों से करें सजावट
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए अगर आप झूला सजा रहे हैं, तो फूलों से सजावट करना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप गेंदे, गुलाब और मोगरे के फूलों की मालाएं बनाकर झूले पर लगा सकते हैं। यह झूला सजाने का सबसे सुंदर और पारंपरिक तरीका भी है। इससे झूला बेहद सुंदर तो लगेगा ही साथ ही साथ पूरा माहौल सुगंधित हो जाएगा।
- आप झूले पर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगा सकते हैं। इससे रात में रंग-बिरंगी लाइटों की चमक में कान्हा और भी सुंदर दिखेंगे।
- आप झूले के पीछे रेशम, साटन या ब्रोकेड के कपड़ों से झूले की सीट और पृष्ठभूमि सजा सकते हैं। सुनहरी किनारी और चमकीले रंग झूले को एक शाही लुक देंगे।
- मोती, मनके और झुमकेदार लटकन से झूले को भी आप सजा सकते हैं। इससे झूले को एक पारंपरिक टच मिलेगा। इस पर जब रंग-बिरंगी लाइटें पड़ेंगी, तो यह सजावट और भी सुंदर लगेगा।
- झूले को सजाने के लिए आप एक थीम का भी चयन कर सकते हैं। इसमें वृंदावन या माखन मिश्री थीम भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।