शादी के बाद हर इंसान फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचने लगता है, लेकिन आपको उसके लिए सही समय चुनना चाहिए। कई बार 30 साल की उम्र से ज्यादा करियर बनाने में या सही जीवनसाथी चुनने में लग जाता है। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाने के बाद भी कई बार फैमिली प्लानिंग में समय लग जाता है। ऐसे में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फैमिली प्लानिंग के लिए 26 साल की उम्र ठीक मानी गई है। अगर आपकी उम्र 30 या 32 साल हो चुकी है तब भी आपको घबराने की जरूरत नहीं होती है। एक बार अगर मां बन चुकी हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों में काफी लम्बा अंतर रखने से बच्चों और मां दोनों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए हमेशा अपने परिवार को बढ़ाने से पहले कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

-अगर आप 30 साल में अपने परिवार को बढ़ाने की सोच रहे हैं, इस उम्र में प्रेग्नेंट होना इतना मुश्किल नहीं होता है। 30 से 32 साल की उम्र में आप आसानी से माता-पिता बन सकते हैं। अगर आप 35 साल के बाद इस बारे में सोच रहे हैं तो आपको हम निराश नहीं करना चाहते पर इस उम्र में शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं जिससे प्रेग्नेंट होने में परेशानी होती है।

-35 के बाद की उम्र काफी परेशानियां अपने साथ लेकर आती है। इस उम्र में अगर बच्चे का सपना देखना शुरू किया है तो जीवनशैली बिल्कुल बदल देने की जरूरत होती है। जो भी आप खाती-पीती हैं वो उसका सीधा असर इस उम्र में रक्तचाप पर पड़ता है। जिससे प्रग्नेंसी में परेशानी आती है। 35 साल की उम्र के बाद जुड़वां बच्चे होने की संभावना बढ़ जाती है।

-अगर आप 40 साल की उम्र में माता-पिता बनना चाहते हैं तो इस उम्र में प्रेग्नेंट होने में मुश्किलें आने लगती हैं। इस समय हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है जो बच्चे की सेहत के लिए खतरनाक होता है।