मीठा खाना हमेशा से भारतीयों की पसंद रहा है। माना जाता है कि भारतीय लोग मीठा खाने शौकीन होते हैं। लेकिन क्या मीठा यानी चीनी स्किन के लिए भी काम आ सकती है। जी हां, चेहरे की स्किन के लिए चीनी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए शुगर स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए आज हम आपको चेहरे की स्किन के लिए शुगर स्क्रब के उपयोग के बारे में बताते हैं।
शुगर स्क्रब: अगर आप जल्दी में हैं तो अपने चेहरे को पानी से धो लें। साध ही हल्के हाथों से 3 से 4 मिनट तक चीनी से स्क्रब करें। थोड़ी देर बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आएगी।
शुगर स्क्रब और ग्रीन टी: ग्रीन टी को पानी में मिला कर छान लें और उसमें थोड़ी चीनी मिला लें। अब इस शुगर स्क्रब को चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस स्क्रब में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें एंजाइम्स और अमीना एसिड भी हेाता है जिससे स्किन हेल्दी बनती है।
शुगर स्क्रब और क्लींजर: थोड़ी सी चीनी के साथ क्लींजर मिला लें। इससे थोड़ी देर तक चेहरे पर स्क्रब करें और बाद में तौलिये से पोंछ लें। फिर पानी से चेहरे को धो लें।
बादाम तेल और शुगर स्क्रब बादाम: 1 चम्मच शुगर और 2 चम्मच बादाम तेल को मिक्स कर लें। इससे चेहरे को स्क्रब करें और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। बादाम तेल में विटामिन सी होता है जिससे स्किन की समस्या दूर होती है।
दही और शुगर स्क्रब: आधा कप ताजी दही और 2 चम्मच शुगर मिक्स करें। इस मिश्रण से चेहरे पर स्क्रब करें। फिर इसे साफ पानी से धो लें। इससे चेहरे की झाइयां और बैक्टीरिया से छुटकारा पाया जा सकता है।
