योग, बदलते लाइफस्टाइल के लिए बेहद जरूरी हो गया है। नियमित रूप से योगासन के अभ्यास से कई तरह की शरीर समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यह मानसिक तनाव को दूर कर शरीर को लचीला और स्वस्थ रखने में मदद करता है। आज हम आपको हलासन योग के बारे में बता रहे हैं। इस योगासन के नियमित अभ्यास से कई फायदे होते हैं। सर्वांगसन और मस्‍त्‍यासन करने के बाद हलासन करने से थायरॉयड ग्रंथि के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह आसन मोटापे को कम करने और डायबिटीज के लिए भी बहुत लाभकारी है। दरअसल, इस आसन के दौरान शरीर के स्थिती हल के समान होती हैं इसलिए इसे हलासन कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे प्लो पोज योगा भी कहा जाता है। आइए जानते हैं हलासन करने का सही तरीका और इसके फायदे।

हलासन करने का सही तरीका : इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को जांघों के पास सीधा रखें। अब अपने घुटनों को मौड़े और 90 डिग्री का कोण बनाते हुए ऊपर की ओर उठाएं। इस स्थिती में थोड़ी देर के लिए रुकें और थोड़ी देर बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैरों को सिर के पीछे ले जाने की कोशिश करें। इस दौरान हाथ बिल्कुल सीधे और जांघ के पास होने चाहिए। हालांकि इस आसन के अभ्यास के दौरान पीठ को थोड़ा उठाना होगा। पैरों को पीछे की ओर ले जाते हुए हो सके तो उंगलियों को जमीन पर टिकाएं। शुरुआत में पैरों की उंगलियों को जमीन पर टिका पाना मुश्किल हो सकता है लेकिन नियमित अभ्यास से ऐसा किया जा सकता है। अब आप हलासन पोज में हैं। इस पोज में आने के बाद सांस धीरे-धीरे लें और छोड़ें। जब तक हो सके इस पोज में रहे, आखिर में आराम से मूल स्थिती में आएं। इस योगासन का करीब 5 से 6 बार अभ्यास करने से कई फायदे होंगे।

हलासन के लाभ इस प्रकार हैं-

– हलासन के नियमित अभ्यास से पेट से जुड़ी कई समस्याओं में लाभ मिलता है। पेट की चर्बी को कम करने, कब्ज से निजात पाने और वजन कंट्रोल करने के लिए इस आसन का रोजाना अभ्यास करना लाभकारी होता है।

– बालों की समस्याओं के लिए हलासन काफी कारगर होता है। हलासन के अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है, जो बालों के लिए भी लाभदायक होता है। इसके अभ्यास से बालों को झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है।

 

– यह आसन स्किन के डेड सेल्स को बचाता है, जिससे चेहरे की स्किन में निखार आता है।

– हलासन के नियमित अभ्यास से मेटाबॉलिज्म कंट्रोल में रहता है।

– इसके अभ्यास के दौरान थायरॉयड ग्रंथि पर दबाव पड़ता है, जिससे थायरॉयड रोगियों को लाभ मिलता है।

– जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है, उन्हें हलासन का नियमित अभ्यास करने से फायदे होते हैं।

– इसके अलावा जिन लोगों को लंबे समय तक सिर दर्द की शिकायत रहती है, उनके लिए भी हलासन का अभ्यास करना लाभकारी होता है।