Rekha’s Beauty Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता रहे। बढ़ती उम्र के साथ लोग अपने चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को देखकर ऐसा लगता है कि खूबसूरती का उम्र से कोई संबंध नहीं होता। रेखा अपनी फिटनेस और चेहरे के ग्लो से कई युवा एक्ट्रेसेस को अब भी टक्कर देती हैं। ‘नवभारत टाइम्स’ की एक खबर के अनुसार 65 साल की उम्र में भी जवान दिखने वाली ये अदाकारा बहुत महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करतीं। आइए जानते हैं कैसे रखती हैं रेखा अपनी स्किन और खूबसूरती का ख्याल।

ये है रेखा की खूबसूरती का राज:
रेखा की सुंदरता को देखकर कई लोगों को ये गलतफहमी हो जाती है कि इसके लिए रेखा कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी। हालांकि, असलियत इससे कोसों दूर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘सीटीएम रेजीम’ यानि कि क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजर के अपने रूटीन को हमेशा फॉलो करती हैं। उनके अनुसार ऐसा करने से स्किन पर जमे सभी डर्ट पार्टिकल्स गायब हो जाते हैं और त्वचा निखरी-निखरी नजर आती है।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

अरोमा थेरेपी का करती हैं इस्तेमाल: जरूरत पड़ने पर रेखा अरोमा थेरेपी की मदद भी लेती हैं। इसे आसान भाषा में मसाज भी कहा जाता है, इसके अंतर्गत बॉडी मसाज, फेस मसाज, स्पा या फिर हेड मसाज भी आता है। अरोमा थेरेपी में कई सुगंधित जड़ी बूटियों और सुगंधित फूलों के तेल का उपयोग किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व त्वचा के लिए लाभदायक तो होते ही हैं, साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। इससे स्किन स्मूद और सॉफ्ट बनी रहती है। रेखा अपने स्किन टाइप के अनुसार ही एसेंशियल ऑयल्स का चयन करती हैं।

मेकअप उतार कर ही बिस्तर पर जाती हैं: रेखा अपनी स्किन की ओर बहुत ध्यान देती हैं और उन्हें फ्रेश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रेखा कितनी भी व्यस्त क्यों न हों लेकिन बिना अपने चेहरे से मेकअप हटाए वो कभी भी सोने नहीं जातीं। खुद के आराम से पहले वो अपने चेहरे के रिलैक्सेशन पर ध्यान देती हैं। इसके अलावा, रेखा खूब पानी पीती हैं और खुद को मानसिक तौर पर रिलैक्स रखती हैं। अपने चेहरे और स्किन के प्रति इतना ध्यान देने का ही नतीजा है कि रेखा आज भी उतनी ही यंग लगती हैं। वहीं, अपने बालों की खूबसूरती के लिए रेखा आर्टिफिशियल हेयर प्रॉडक्ट्स और उपकरणों से दूर रहती हैं। वो सिर्फ घर पर बने हेयर पैक्स का ही इस्तेमाल करती हैं।