बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को खाना बहुत पसंद है। इसके साथ ही उनके पास एक परफेक्ट फिगर भी है। ये अभिनेत्री अपने स्कूल समय में बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। इसी कारण इनकी बॉडी शुरू से ही फिट रहती है। चाहे वो साड़ी पहने या बिकनी वो हमेशा परफेक्ट लगती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि आज कोई भी महिला या जवान लड़की उनके जैसा परफेक्ट फिगर नहीं पाना चाहती होगी। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का डाइट चार्ट जिससे वह अपने आपको फिट रखती हैं। अगर आप इस डाइट चार्ट को अपनाएंगे तो आप भी दीपिका जैसा फीगर पा सकते हैं।
दीपिका पादुकोण एक स्ट्रिक्ट डाइट चार्ट को फॉलो करती हैं, जिसमे वो अधिक मिर्च-मसाले और जंक फूड का शामिल नहीं करतीं। प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट्स के सही बैलेंस के साथ अपनी डाइट लेती हैं। दक्षिण भारतीय होने के नाते उन्हें चावल बहुत पसंद है पर रात को मांसाहारी खाना और चावल का सेवन बिल्कुल नहीं करती हैं। दिन में हर दो घंटे में थोडा़-थोड़ा खाना लेती रहती हैं जिससे उनका मेटाबोलिज्म मजबूत रहता है। शूटिंग के दौरान भी वह घर का बना खाना जिसमें रोटी, सब्जी, दाल, सलाद और रायता लेती हैं।

दीपिका पादुकोण का डाइट चार्ट-
नाश्ता- लो फैट का दूध, दो सफेद अंडे या डोसा, इडली और उत्पम।
लंच- दो रोटी के साथ सब्जी या ग्रिल्ड मछली का सेवन करना पसंद करती हैं।
शाम का नाश्ता- फिल्टर कॉफी साथ में दो बादाम।
डिनर- सब्जी, रोटी या ताजा हरा सलाद
रात को कभी-कभी वो डार्क चॉकलेट लेती हैं। उनका ये मानना है कि कभी-कभी चॉकलेट खाने से आपका मेटाबोलिज्म भी अच्छे से काम करता है।

दीपिका पादुकोण का वर्क आउट प्लान-
दीपिका पादुकोण का खुद का कोई ट्रेनर नहीं है पर वो सेलेब्रिटी ट्रेनर यास्मिन की मदद जरूर लेती हैं।
जिम- दीपिका को रोज जिम जाना पसंद नहीं, लेकिन जब उनका मन होता है या उन्हें जरुरत होती है तो कभी-कभी हल्के वजन की एक्सरसाइज करने वो जिम जाती हैं। जब वो किसी टूर या शूटिंग के दौरान कहीं व्यस्त होती हैं तो होटल के जिम में अपने शूटिंग के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों के हिसाब से वर्क आउट करती हैं।
योग- दीपिका को योग करना पसंद है। वह रोजाना सुबह योग करती है। जिससे वो यंग, फ्रेश और हेल्दी रहती हैं।
सैर- दीपिका को दौड़ना पसंद नहीं है, इसलिए वह सुबह शाम अपने योग के बाद 30 मिनट की सैर के लिए जाती हैं।
डांस- जब उनका कुछ काम करने का मन नहीं होता तो डांस उनका पसंदीदा काम है जिसकी वजह से वो हमेशा फिट और हेल्दी रहती हैं।
मैडिटेशन- अपने व्यस्त शैड्यूल के कारण दीपिका मैडिटेशन और प्राणयाम का सहारा लेती हैं।
जब दीपिका अपने घर होती हैं तो इस तरह का उनका रूटीन होता है पर वह ज्यादातर शूटिंग के लिए बाहर रहती हैं तो वह स्विमिंग और योग पर ज्यादा ध्यान देती हैं।
अपने इस डेली रूटीन के साथ ही दीपिका बॉलीवुड की एक सुंदर और परफेक्ट फिगर वाली अभिनेत्री हैं।


