‘पॉर्न’ शब्द का नाम आता है, तो न जाने दिमाग में कैसे-कैसे ख्याल आ जाते हैं। एक तरफ तो हमारा समाज इसे बुरा और अश्लील मानता है। दूसरी ओर चोरी-छिपे और अकेले में इसका आनंद लेता है। पॉर्न को लेकर इस दोगले रवैये के बारे में बात करना बनता है। लेकिन अभी बात इससे जुड़ी जरूरी चीज पर। हाल ही में एक जानी-मानी पॉर्न साइट ने अपने दस साल पूरे किए हैं। नाम है पॉर्न हब।

साइट ने अपने यूजर्स का डाटा साझा किया है। उससे स्पष्ट होता है देशों, आय और उम्र-वर्ग के लोगों को कैसा और क्या देखना अच्छा लगता है। साइट के ताजा आंकड़ों की मानें तो लोग रेलवेंट चीजों के इर्द-गिर्द पॉर्न कॉन्टेट सर्च करते हैं। इसमें उनकी अपनी रुचि और ट्रेंड भी एक पैमाना हो सकता है। साइट ने अपना डाटा लोगों से की गई बातचीत (वॉक्स-पॉप) पर तैयार किया है।

जानना चाहेंगे कि दुनिया में लोग किस तरह का पॉर्न कॉन्टेंट सर्च करते हैं। चलिए बताते हैं आपको इस बारे में। पॉर्न सर्च करने में अगर लड़कियों की बात करें, तो उन्हें सबसे ज्यादा लेस्बियन कैटेगरी वाला कॉन्टेंट पसंद आता है। जिस तरह टीवी में प्राइम टाइम होता है। ठीक उसी तरह पॉर्न साइट्स का प्राइम टाइम भी होता है। यहां उस टाइम पीरियड की बात कर रहे हैं, जब साइट पर सबसे अधिक यूजर्स कॉन्टेंट पढ़ रहे होते हैं। उससे भी रोचक है कि खास मौकों पर वेबसाइट के ट्रैफिक में कमी आती है।

वैलेंटाइन डे को ही ले लीजिए। 14 फरवरी को हर बार साइट का ट्रैफिक 17 फीसद गिर जाता है। वहीं, अगर क्रिसमस की रात के आंकड़ों पर नजर मारें, तो पॉर्न देखने 45 प्रतिशत कम हो जाते हैं। योग जिस तरह दुनिया भर में छाया है। वैसे ही पॉर्न इंडस्ट्री में भी इस पर कॉन्टेंट बनता है। साल 2012 के बाद से Yoga Porn पर का सर्च बढ़ी है। जबकि क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो की मृत्यु के बाद ‘Cuban Made Porn’ लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साइट के पास तकरीबन एक करोड़ पॉर्न वीडियो क्लिप्स हैं। यह छह लाख 84 हजार 352 GB की स्पेस घेरती हैं। टोटल लेंथ इनकी 173 साल है। मने एक शख्स अगर चाहे तो ये सारी क्लिप्स अपनी जिंदगी में नहीं देख सकता। चूंकि धीमे-धीमे यह संख्या बढ़ रही है।