जब भी दुनिया की सुंदर महिलाओं की बात होती है तो उनमें चीन की महिलाओं का नाम भी आता है। चीन की महिलाओं को उनकी स्लिम बॉडी, चिकनी स्किन और आकर्षक लुक के लिए पसंद किया जाता है। उनकी ग्लोइंग स्किन लोगों का ध्यान खींच ही लेती है। आज हम आपको चीनी महिलाओं के उन ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से वो इतनी खूबसूरत दिखती हैं। आप भी निखरी और बेदाग त्‍वचा पाने के लिए इन ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मोती पाउडर: चीन में महिलाएं अपनी स्किन को तरो-ताजा रखने के लिए मोतियों का पाउडर इस्तेमाल करती हैं। यह पाउडर सीप के खोल का बना होता है। सीप के खोल में शहद और अंडे की जर्दी मिलाकर यह पाउडर बनाया जा सकता है। इससे त्वचा की सूजन और जलन कम होती है, साथ ही इस पाउडर का इस्तेमाल वीएलसीसी का पर्ल फेस मास्क भी बनाया जा सकता है।

ग्रीन टी का सेवन: स्लिम बॉडी पाने के लिए चीन की महिलाएं ग्रीन टी का अधिक सेवन करती हैं। इससे वजन तो घटता ही है, साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग जैसे तत्व होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप लंबे समय तक जवान रहते हैं। हेल्थ के लिए भी ग्रीन टी काफी फायदेमंद मानी जाती है।

पुदीने की पत्तियां: चीन की महिलाएं बेदाग और चिकनी स्किन पाने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का इस्तेमाल करती हैं। इनमें पुदीना काफी लाभप्रद औषधि है। पुदीने की पत्तियों को पीसकर उनका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे और हाथों पर लगाया जाता है।

चावल का पानी: पुदीने के अलावा चावल का पानी भी स्किन को चमकदार बना सकता है। एक कप पानी में चावल डालकर इसे तब तक मिलाएं, जब तक पानी पूरी तरह सफेद न हो जाए। इसके बाद इस घोल को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। घोल के ठंडा होने पर इसे रुई की मदद से टोनर की तरह स्किन पर लगाएं। इस घरेलू टोनर को 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।