ईद का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचा हुआ है। इस दिन सेवई का काफी महत्व होता है। ईद पर घर आने वाले मेहमानों के लिए तरह-तरह की सेवई को बनाया जाता है। कई घरों में दूध वाली सेवई बनाई जाती है तो कुछ घरों में अन्य तरह की सेवाई से मेहमानों का मुंह मीठा कराया जाता है। ऐसे में आप इस दिन कुछ खास तरह की स्पेशल सेवई बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आप किमामी सेवई को बना सकते हैं।
किमामी सेवई बनाने की सामग्री
1 कप मोटी सेवई
चार बड़े चम्मच घी
आधा कप खोया
आधा कप गुड़
1 कप पानी
आधा कप दूध
6 खजूर
2 चम्मच किशमिश
10 बादाम, काजू
आधा छोटा चम्मच इलायची</strong>
किमामी सेवई कैसे बनाएं?
किमामी सेवई बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें घी को डालें। जब घी गर्म हो जाए तो आप इसमें सेवई को डालें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकाल लें। अब घी में हल्का घी और डालें और इसमें कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश और खजूर को भी हल्का भूनें।
चाशनी को करें तैयार
अब आप एक पैन लें और इसमें एक कप पानी डालकर इसको गर्म करें और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब यह घुल जाए तो आप इसमें इलायची पाउडर को डाल लें और सही से मिलाएं। अब आप कढ़ाई में भुनी हुई सेवई को डालें और इसके ऊपर दूध को डालें और मिलाएं। दो मिनट बाद आप चाशनी को भी डाल दें। इस मिश्रण को आप करीब 10 मिनट तक चलाते रहें। जब सेवई नरम हो जाए तो आप गैस को बंद कर दें। आप इसको दो से तीन दिन तक फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं।
कब है ईद-उल-फितर 2025? Eid-ul-Fitr 2025 Date
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर मनाया जाता है। ईद की सही तारीख का ऐलान चांद का दीदार करने के बाद ही किया जाता है। इस बार ईद का पर्व 30 या 31 मार्च को मनाया जा सकता है। चांद दिखने के आधार पर तारीख घट या फिर बढ़ सकती है।