Kiara Advani Morning Routine, Skin Care Tips, Workout Video: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह अपनी फिटनेस का जितना धायन रखती हैं उतना ही अपनी स्किन का भी रखती हैं। कियारा अपने फिटनेस की वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं, लेकिन साथ ही अपनी स्किन केयर टिप्स और मॉर्निंग रुटीन को लेकर भी कई वीडियोज में बातें शेयर करते रहती हैं। पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने बताया कि वह सुबह उठने बाद अपना फेस वॉश करती हैं, साथ ही और भी कई बातें शेयर की। आइए जानते हैं कियारा आडवानी के बारे में-
कियारा आडवानी की मॉर्निंग स्किन केयर: कियारा ने बताया कि वह सुबह ब्रश करने के बाद फेस वॉश जरूर करती हैं और फिर उसके बाद लाइट वेट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। कियारा नॉन स्टिकी मॉइश्चराइजर लगाती हैं। उन्होंने बताया कि वह सन ब्लॉक भी लगाती हैं।
कियारा सुबह कितने बजे उठती हैं: कियारा ने बताया कि आमतौर पर 7 बजे उठती हैं।
सुबह की पहली चीजं क्या करती हैं: कियारा ने बताया, “आमतौर पर मैं ब्रश करती हूं, लेकिन सच बताऊं तो सबसे पहले मैं इंस्टाग्राम चेक करती हूं और देखती हूं कि किसके-किसके मैसेजेज आए हैं।”
किया कैसे गाने सुनना पसंद करती हैं: कियारा ने बताया कि यह मेरे मुड पर निर्भर करता है। उन्हें अपनी फिल्म कबीर सिंह के गाने बेहद पसंद हैं। हां, लेकिन सुबह यदि उन्हें उठना होता है तो वह कर्मशियल या पेपी म्यूजिक सुनती हैं।
कियारा को कैसे आउटफिट पसंद हैं: कियारा ने बताया कि वह आमतौर पर जीन्स और सफेद टी-शर्ट पहनना पसंद करती हैं।
मॉर्निंग में क्या लेती हैं: कियारा ने बताया कि वह फ्रूट्स खाना पसंद करती हैं। लेकिन, जब उनकी मां उन्हें क्रीमी जूस देती हैं तो वह उसे भी पीती हैं।
नाश्ते में क्या खाती हैं: कियारा ने बताया कि वह नाश्ते में फ्रूट, पीनट बटर और कभी-कभी ओटमील खाती हैं। कियारा का पसंदीदा नाश्ता सेब और पीनट बटर है। इसे वह पीछले 6 महीने से खा रही हैं, लेकिन अब तक बोर नहीं हुई हैं।
मॉर्निंग वर्कआउट: कियारा ने बताया, “हां, मैं मॉर्निंग वर्कआउट करना पसंद करती हूं। वह आमौतर पर कार्डियो और फंक्शनल ट्रेनिंग करती हैं। उन्होंने बताया कि मेरा ट्रेनर हमेशा अलग-अलग एक्सरसाइज करवाता है।”
(और Lifestyle News पढ़ें)