Khajoor ka achar: हमारे भारतीय खानों में अचार, सलाद, चटनी और खटाई की एक खास जगह है। लोग तरह-तरह से इन चीजों को बनाते हैं और खाते हैं। पर क्या कभी आपने सोचा है कि किसी ड्राई फ्रूट का अचार भी बन सकता है? अगर नहीं तो आपको इस बारे में एक बार जरूर सोचना चाहिए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं खजूर के अचार की (Dates Pickle recipe in hindi) जिसका टेस्ट बेहद लाजवाब होता है। ये खट्टा- मीठा स्वाद वाला होता है।
खजूर का अचार कैसे बनाएं-Dates Pickle recipe in hindi
सामग्री
-खजूर
-जीरा
-सरसों के बीज
-हींग
-सौंफ
-अजवाइन
-कलौंजी
-गुड़
-नमक
-लाल मिर्च
-तेज पत्ता
-सिरका
-लहसुन
-तेल
-हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर
-नमक
-अमचूर
खजूर का अचार कैसे बनाएं-Khajur ka achar kaise banate hain
-खजूर का अचार बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को काटकर इसका बीज निकाल लें।
-इसके बाद एक कड़ाही या पैन लें।
-इसके बाद तेल डालें और थोड़ा सा गर्म होने दें।
-फिर इसमें हींग, तेज पत्ता, लाल मिर्च, अजवाइन कलौंजी, जीरा, सौंफ और सरसों के बीज डालें।
-लहसुन डालें।
-हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालें।
-इसमें खजूर डालें और नमक डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
-इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर डालें।
-सबको अच्छी तरह से मिलाएं और ढककर कुछ देर पकाएं।
-इसमें ऊपर से सिरका डाल लें और गुड़ डालें।
-अच्छी तरह से पकाएं और फिर गैस ऑफ कर दें।
कैसे खाएं खजूर का अचार
खजूर का अचार आप रोटी या पराठा किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप इस अचार को ब्रेड में लगाकर भी खा सकते हैं। बच्चों को ये अचार खूब पसंद आती है। आप उन्हें ये पूड़ी के साथ भी खिला सकते हैं। तो अगर आपने कभी ट्राई नहीं किया है तो आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इसका टेस्ट बहुत अच्छा होता है। स्टोर करने के लिए आप इसे किसी कांच के बर्तन में रखें। ये लंबे समय तक खराब नहीं होता बस इसे पानी के संपर्क से बचाकर रखें।