Top 10 Tourist Places In Kerala With Pictures: गॉड्स ओन कंट्री (God’s Own Country) के नाम से फेमस केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे परिदृश्य, शांत बैकवाटर्स और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर एक से बढ़कर एक कई पर्यटन स्थल है, जिसको देखने लोग देश ही नहीं, विदेशों से भी आते हैं।
केरल को कहा जाता है गॉड्स ओन कंट्री
केरल को देवी-देवताओं की भी भूमि भी कहा जाता है। आप भी यहां अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आप एक बार देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। कई लोग केरल अपने हनीमून ट्रिप पर जाते हैं। अगर आपकी भी शादी हाल फिलहाल हुई है तो आप इसको अपने हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको केरल के कुछ फेमस प्लेसेस के बारे में बताएंगे, जहां आप जाकर घूम सकते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
अलेप्पी-Alleppey
केरल जाएं तो अलेप्पी जरूर घूमे। अलेप्पी केरल में एक काफी फेमस जगह है। इस जगह पर पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। यहां पर पर्यटक बैकवाटर्स और हाउसबोट्स को देखने और आनंद लेने आते हैं। आप यहां आकर वेम्बनाड झील में हाउसबोट राइड का भी आनंद ले सकते हैं। यहां हर साल नेहरू ट्रॉफी बोट रेस का आयोजन होता है। इस रेस को हर साल अगस्त में पुन्नमदा झील पर आयोजित होती है। इस रेस में बड़े संख्या में लोग भाग लेते हैं।

मुन्नार -Munnar
केरल का मुन्नार हरे-भरे चाय बागानों के लिए काफी फेमस है। यहां के हिल स्टेशन देखने लायक है। मुन्नार में आप अन्नामुडी पहाड़, एराविकुलम नेशनल पार्क और अट्टुकल वॉटरफॉल का आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ भी आ सकते हैं। हालांकि, यह जगह हनीमून के लिए काफी फेमस है। मुन्नार में आप जाकर अन्य कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

थेक्कडी-Thekkady
थेक्कडी केरल के इडुक्की जिले में स्थित एक लोकप्रिय और मनमोहक पर्यटन स्थल है। यहां लोग दूर-दूर से छुट्टियां मनाने आते हैं। थोक्कड़ी में जाकर आप पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को घूम सकते हैं। यहां पर आप कई तरह की जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं। यह बोटिंग और ट्रेकिंग के लिए काफी फेमस है। अगर आप पशु प्रेमी हैं तो आपको एक बार थोक्कड़ी जरूर जाना चाहिए।
कोच्चि-Kochi
कोच्चि को ‘अरब सागर की रानी’ के रूप में जाना जाता है। कोच्चि में ही दुनिया का सबसे बेहतर बंदरगाह है। यह शहर अरब सागर के किनारे भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है। कोच्चि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना और पहचाना जाता है। यहां पर कई पुराने भी बंदरगाह भी हैं, जिसको आप देख सकते हैं। यहां के फोर्ट कोच्चि, मट्टनचेरी पैलेस सहित कई अन्य जगह देखने लायक है।
वायनाड-Wayanad
वायनाड प्राकृतिक शहरों और अपनी खूबसूरत वादियों के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप घने जंगल, झरने को देख सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। वायनाड में एडक्कल गुफाएं, सोएपारा वॉटरफॉल और बांदीपुर टाइगर रिजर्व प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जानवरों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।