कटहल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सहित कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बॉडी के लिए काफी बेहतर होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

क्या आप जानते हैं कटहल के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जी हां, कटहल के साथ कई ऐसी चीजों का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए पांच ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन कटहल खाने के बाद नहीं करना चाहिए।

कटहल के साथ मछली का सेवन

कटहल के साथ मछली का सेवन काफी हानिकारक हो सकता है। इसके मेल से स्किन प्रॉब्लम्स, एलर्जी और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल, मछली और कटहल दोनों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इनका एकसाथ सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पाचन पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इन दोनों के सेवन से एसिडिटी, गैस या पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

मानसून में अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से रखें ख्याल, चेहरे पर इस तरह करें फिटकरी का उपयोग

कटहल के साथ न खाएं डेरी प्रोडक्ट

कटहल के साथ डेरी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से गैस, अपच, और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर गर्मियों में यह कॉम्बिनेशन और भी नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा, स्किन पर भी कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

शराब का सेवन

कटहल खाने के बाद शराब या बीयर जैसे एल्कोहलिक ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। यह लीवर पर भी काफी गहरा असर करता है, जिससे पाचन बिगड़ सकता है। इसके अलावा, शरीर में विषैले टॉक्सिन्स जमा होने की संभावना बढ़ जाती है।

जांघों की बढ़ती चर्बी कम करने के लिए जरूर करें ये 3 योगासन, कुछ ही दिनों में पतले हो जाएंगे हाथी जैसे पांव!