Karwa Chauth Suit Design 2024: करवा चौथ का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन हर सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वह चांद का दीदार करने के बाद ही पारण करती हैं। महिलाएं इस दिन को बेहद खास बनाने के लिए सोलह श्रृंगार भी करती हैं। इस दिन शादी का जोड़ा या फिर लाल रंग का परिधान पहनना बेहद शुभ माना जाता है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सूट से लें टिप्स

करवा चौथ के मौके पर अगर आप भी साड़ी पहनने में असहज महसूस कर रही हैं तो आप सूट को ट्राई कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कौन से बेहतरीन सूट का चुनाव कर सकती है। आप  बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सूट से भी कुछ टिप्स ले सकती है और इसको ट्राई भी कर सकती हैं।

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में अदिति राव हैदरी से आप कुछ टिप्स ले सकती हैं। वह कई बार साड़ी और सूट में नजर आती रहती हैं। साड़ी हो या सूट वह दोनों परिधानों में बेहद खूबसूरत भी लगती हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर सूट पहनना चाहती हैं तो  अदिति राव हैदरी की  प्रिंटेड लाल बनारसी पैटर्न  सूट पसंद कर सकती हैं। यह आपको दूसरे से अलग लूक भी देगा।

करीना कपूर खान

अभिनेत्री करीना कपूर खान कई बार सूट पहने नजर आ जाती हैं। करवा चौथ के लिए आप उनसे टिप्स ले सकती हैं। आप लाल रंग के सूट को ट्राई कर सकती हैं। इसमें लगे मोटा बॉर्डर वर्क और सुनहरे रंग के रेशम से किया गया वर्क आपको यूनिक लुक देगा। लाल रंग का यह सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है।  

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में लाल रंग की ड्रेस में नजर आई थीं। इस दौरान वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आप उनकी इस ड्रेस को करवा चौथ के मौके पर ट्राई कर सकती हैं। यह त्योहार में चार चांद भी लगा देगा। उनके इस लाल रंग के ड्रेस पर फ्लोरल वर्क किया गया था।