हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, हर महिला का सपना होता है कि इस खास दिन पर वे सबसे अलग और खूबसूरत दिखें। इसी कड़ी में वे हफ्तों पहले से इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं लेकिन इस बार अपने लुक को लेकर कुछ कंफ्यूज हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
इस लेख में हम आपको 5 खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस के बेहद खूबसूरत लुक दिखा रहे हैं। आप बी टाउन की अदाकाराओं के इन लुक्स से इंस्परेशन लेकर तैयार हो सकती हैं।
मौनी रॉय
अगर आप करवा चौथ पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं और साड़ी में भी लाल रंग आपकी पहली पसंद है, तो मौनी रॉय का ये टाइमलेस लुक आपके लिए परफेक्ट रहने वाला है। आप लाल रंग की सिल्क की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ ही गोल्डन ज्वेलरी इस लुक में चार चांद लगाने का काम करने वाली है। बात हेयर स्टाइल की करें, तो इसके लिए अदाकारा ने बालों को बीच की मांग निकालकर बन बनाया है।
आलिया भट्ट
अगर आप साड़ी से अलग लहंगा पहनने की सोच रही हैं, तो आलिया का ये लुक अचीव कर सकती हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और साथ ही इस लुक के साथ आप बेहद खूबसूरत भी लग सकती हैं। आप लाइट कलर का कोई लहंगा चुनें और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें। ज्वेलरी में आप आलिया की तरह एक बड़े मांग टीके को चुन सकती हैं। साथ ही आप टाउस्लड वेव्स हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में काफी यूनिक होता है और बालों में एक बाउंस एड करता है। अधिक कमाल की बात यह है कि इसे बनाना काफी आसान है। आपको अपने बालों में कर्ल की मदद से वेव्स बनाने हैं और हेयर स्प्रे से इसे सेट कर लेना है। इस तरह बहुत कम समय में आपका हेयर स्टाइल रेडी हो जाएगा।
पूजा हेगड़े
अब जरा एक नजर पूजा हेगड़े की इन तस्वीरों पर डालिए। अगर आप इस लुक से इंस्परेशन लेकर तैयार होती हैं, तो यकिनन हर किसी की नजर आप पर ठहर जाएगी। गोल्डन झुमके आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं। वहीं, बात हेयर स्टाइल की करें तो अदाकारा ने भी बालों को बीच की मांग निकालकर बन बनाया है। आप चाहें तो इस तरह बन बनाकर बालों में रियल या आर्टिफीशियल गजरा भी अटैच कर सकती हैं।
सोनम कपूर
आप सोनम कपूर की तरह खूबसूरत दिखने के लिए लाइट कलर का चयन कर सकती हैं। इसके साथ ही पर्ल ज्वेलरी के साथ यूनिक लुक अचीव कर सकती हैं। बात हेयर स्टाइल की करें, यो अदाकारा की तरह आप भी अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला ही छोड़ सकती हैं। ये हेयर स्टाइल भी एथनिक वियर पर काफी जचने वाला है।
नोरा फतेही
इन सब के अलावा करवा चौथ के लिए नोरा फतेही की ये चिकनकारी और सीक्विन वर्क के साथ हेवी साड़ी भी एक दम परफेक्ट रहने वाली है। ये लुक खासकर नवविवाहित महिलों के लिए परफेक्ट रहने वाला है। इसके साथ आप वेवी हेयर स्टाइल को अपना सकती हैं।