karva chauth special saree: सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ इस साल 10 अक्टूबर (Karwa Chauth 2025 Date, Time in India) को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं कहीं-कहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर के लिए यह व्रत रखती हैं। इस व्रत का इंतजार महिलाओं को बेसब्री से रहता है। इस दिन महिलाएं बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह साज-श्रृंगार करती हैं।
सुहाग की चीजें पहनती हैं। लाल रंग को सुहाग की निशानी से जोड़कर देखा जाता है। शादी के वक्त से लेकर पूजा-पाठ में सुहागिन महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनती हैं। अगर आप भी करवाचौथ के लिए स्पेशल रेड कलर की साड़ी लेने का सोच रही हैं। तो यहां हम आपके लिए करवाचौथ स्पेशल रेड कलर की 10 बेहद सुंदर साड़ी की डिजाइन लेकर आए हैं। इसे पहनकर आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।
शादी के बाद अगर ये आपकी पहली करवाचौथ है तो आप इस तरह की हैवी साड़ी खरीद सकती हैं। ये दिखने में बिल्कुन दुल्हन के जोड़े की तरह नजर आती है। इसमें आप बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन नजर आएंगी।
करवाचौथ के लिए आप लाल रंग में कांजीवरम सिल्क साड़ी खरीद सकती हैं। इसमें आपकी सादगी और सुंदरता देखते ही बनेगी।
करवाचौथ के लिए आप बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी खरीद सकती हैं। इसके साथ जब आप हाथों में भर-भर चूड़ा पहनेंगी तो बला की खूबसूरत नजर आएंगी।
अगर करवचौथ के लिए आप ऐसी साड़ी खोज रही हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो और वजन में हल्की तो आपको रेड कलर की नेट में साड़ी लेनी चाहिए।
करवचौथ के लिए आप रेड कलर की साड़ी डिजाइन भी करवा सकती हैं। इसमें आपकी साड़ी से मिलता जुलता ही दुपट्टा तैयार करवा सकती हैं।