Per ki mehndi design: करवा चौथ पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। यह न केवल सुहागिनों के 16 श्रृंगार में से एक है बल्कि इसे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। तीज-त्योहार, व्रत-उपवास और किसी भी शुभ मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन तो हर महिला सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। इस दिन सुहागिनें बिल्कुल नई दुल्हन की तरह साज-श्रृंगार करती हैं। इस खास मौके पर आप भी पैरों में करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इससे न केवल आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी बल्कि साड़ी, लहंगे या सूट के साथ पांव नई दुल्हन जैसे नजर आएंगे।
करवा चौथ पर आप फूल-पत्ती वाली मेहंदी डिजाइन अपने पैरों में लगा सकते है। इससे आपके पांव खूबसूरत नजर आएंगे।
हाथों की तरह पांव पर भी आप अरबी स्टाइल में मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। इसमें बेल डिजाइन बनवा सकते हैं।
पायल पैटर्न मेहंदी डिजाइन छोटे पैरों के लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें सिंपल डिजाइन पैरों पर बनाई जाती है।
नई नवेली दुल्हनों को पैरों में ऐसी भरी हुई मेहंदी डिजाइन लगानी चाहिए। इसमें पैरों पर जाल डिजाइन बनाया जाता है।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन भी बेहद यूनिक लगती है। इसके साथ जब आप पायल और बिछिए पहनेंगी तो पैरों खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी।
पैरों के तलवे के लिए मेहंदी डिजाइन भी इन दिनों काफी चल रही है। इसे लगाकर आप बाकी महिलाओं से अलग नजर आएंगी।