Karwa (Karva) Chauth 2024 Rangoli Design Pics, Image, Photos: करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखती हैं।
छत पर बनाएं रंगोली
करवा चौथ के दिन आप अपने को संवरने के साथ-साथ अगर घरों को भी सजा लें तो इसका मजा दोगुना हो जाएगा। आप अपने घरों के बाहर, छत पर और बालकनी में करवा चौथ की थीम पर रंगोली बना सकती हैं। हम आपके लिए कुछ रंगोली आइडिया को लेकर आए हैं, जिसकी मदद से अपने घरों को सजा सकती हैं।
करवा चौथ की थीम पर रंगोली

अगर आप सबसे आसान रंगोली की तलाश में हैं तो यह आपके लिए ही है। इस रंगोली को सिर्फ चार रंगों की मदद से बनाया गया है। हालांकि, इसमें सिर्फ दो रंगों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हुआ है। यह देखने में जितना बेहतर लग रहा है, उतना ही बनाने में आसान है। एक बार बन जाने के बाद इसके चारों तरफ फूल रख सकती हैं, जो इसमें और चार चांद लगा देगा।

ये रंगोली देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। इसको आप आसानी से बना सकते हैं। इस रंगोली में कई चीजों को एक साथ दिखाया गया है। इसमें कमल का फूल, वीणा और मोर एक साथ देखने को मिल रहा है। इसको आप अपने छत पर बना सकती हैं।

इस रंगोली को आप अपने चौखट के पास बना सकती हैं। ये देखने में यूनिक होने के साथ-साथ सनातन परंपरा को दर्शाने वाला है। स्वास्तिक का चिन्ह घर के बाहर बनाना हमेशा शुभ होता है।
