करवा चौथ पर का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र एवं सुख और समृद्धि के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है। व्रत के दौरान महिलाएं कुछ भी नहीं खाती हैं और उपवास रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्यास्त के बाद चांद का दीदार करती हैं फिर उपवास खोलती हैं।
भारत में कहां दिखेगा सबसे अच्छा चांद?
भारत में यूं तो चांद सभी जगहों पर आसानी से देखा जा सकता है। हालांकि, कई ऐसे भी जगह हैं, जहां से चांद को देखना बेहतरीन अनुभव देता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे की करवा चौथ के मौके पर आप किन-किन जगहों से चांद का दीदार बेहतरीन तरीके से कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन जगहों पर लोग सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से चांद का दीदार करने पहुंचते हैं।
भारत में इन जगहों से चांद दिखता है दिखता है खूबसूरत
गुजरात के कच्छ से करें चांद का दीदार
गुजरात का कच्छ वैसे तो अपने पर्यटन के लिए काफी फेमस है। यहां पर लोग चांदनी रात में रेत पर ऊंट की सवारी का मजा लेने आते हैं। यहां पर पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए हर साल कच्छ महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। यहां पर आप सफेद रेत और समुद्र के बीच चांद का दीदार कर सकते हैं। करवा चौथ के अवसर पर आप यहां जाकर एक बेहतरीन अनुभव ले सकते है।
पुष्कर
सनातन धर्म में पुष्कर का काफी महत्व है। यह हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ स्थानों में से एक है। पुष्कर में दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर है, जिसको देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचते हैं। रात के समय पुष्कर में चांद बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ता है। आप यहां पर पुष्कर सरोवर, जिसे ‘तीर्थराज’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां से आप सुंदर चांद को देख सकते हैं।
मनाली
हिमाचल के फेमस हिल स्टेशनों में शामिल मनाली में चांद काफी चमकीला होता है। यहां से चांद को देखना काफी यूनिक अनुभव देता है। शादी के बाद कपल्स यहां पर जरूर जाते हैं। ऐसे आप करवा चौथ के मौके पर यहां अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। यहां का बेहद खूबसूरत नजारा आपको पसंद आएगा।
मुंबई का मरीन ड्राइव
रात की रानी के हार के रूप में फेमस मरीन ड्राइव अपने भव्य दृश्य के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां का नजारा देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। यहां पर बैठकर आप सुंदर चांद को देख सकते हैं। आप यहां पर समुद्र की ऊंची लहरों और इसकी आवाज को भी एंजॉय कर सकते हैं।
कन्याकुमारी
कन्याकुमारी में सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना बहुत ही सुंदर और आकर्षक भरा होता है। यह वही जगह है, जहां पर बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर एक साथ मिलते हैं। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ चांद का दीदार करने जा सकते हैं।