Karwa Chauth 2024 Mehndi Designs: विवाहित लोगों के लिए सबसे प्रमुख त्योहार करवा चौथ होता है। इस बार करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और इस दिन वह कुछ भी नहीं खाती हैं। चांद का दीदार करने के बाद अपने पति के हाथों पानी पीकर उपवास करती हैं।

सुहागिन महिलाओं के लिए कोई भी व्रत बिना सोलह श्रृंगार के अधूरा माना जाता है। खास कर के करवा चौथ के दिन तो महिलाएं हाथ में मेहंदी लगाकर, लाल साड़ी पहनकर , सिंदूर, बिंदी और गहने पहनकर सजधजकर तैयार होती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति के नाम की मेहंदी भी लगाती है।

फोटोःInstagram

ऐसे में अगर आप भी इस मौके पर अभी भी सोच रही हैं कि अपने हाथों में किस तरह की मेहंदी को लगाया। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ट्रेंडिंग मेहंदी की डिजाइन लेकर आए हैं। करवा चौथ पर आप इसमें से किसी को चुन सकती हैं।

Save कर लें करवा चौथ के लिए स्पेशल मेहंदी डिजाइन

इस करवा चौथ पर आप अपने हाथों को मेहंदी की लेटेस्ट और टेंडिंग डिजाइन से सजा सकती हैं। मेहंदी की इस डिजाइन को काफी पसंद किया जाता है। इसको आसानी से लगाया भी जा सकता है।

फोटोःInstagram

करवा चौथ के लिए आप इस स्पेशल मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। यह सबसे अलग नजर आएगा। इस मेहंदी की डिजाइन को अपने हाथों पर आप लगा सकती हैं।

फोटोःInstagram

आप अपने हाथों पर दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं। यह देखने में काफी यूनिक लगता है। इस मेहंदी को देखकर आपको शादी का दिन भी याद आ जाएगा। 

फोटोःInstagram

मोर के डिजाइन वाला मेहंदी काफी अलग सा लगता है। आप इसको ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में खूबसूरत लगता है।

फोटोःInstagram

आप अपने हथेलियों पर कमल के फूल वाला मेहंदी को भी लगा सकती हैं। यह देखने में बेहद सुंदर नजर आता है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे।

फोटोःInstagram

करवा चौथ पर आप अपने हाथों पर कलश और छली की डिजाइन में मेहंदी लगा सकती है। उस पर आप Happy Karwa Chauth भी लिख सकती हैं।