Karwa Chauth 2024 Mehndi Designs Photos, Images, Pics: करवाचौथ 2024 आने वाला है। इस बार ये 20 अक्टूबर 2024 यानी रविवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन हर सुहागन अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसमें महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं जिसमें से एक मेहंदी भी है। इस बार आप करवा चौथ पर कुछ अलग और खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं। आप कुछ ऐसे डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं जिसमें कि चांद हो, छलनी से देखती हुई कोई दुल्हन हो और दो पार्टनर चांद देखते हुए खुश नजर आ रहे हों। तो एक नजर डालिए इन मेहंदी डिजाइन्स पर और इन्हें सेव कर लें।

Save कर लें करवा चौथ के लिए स्पेशल मेहंदी डिजाइन

छलनी में दिखता चांद

करवा चौथ के लिए आप ये स्पेशल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं जिसमें कि छलनी में चांद नजर आ रहा हो। इस मेहंदी डिजाइन को सेव करके आप अपने हाथ में सेम यही डिजाइन बनवा सकती हैं। आप इसमें हैप्पी करवाचौथ और अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। इसके अलावा हथेली पर कोई बेल के साथ छिपता हुआ चांद भी बनवा सकती हैं।

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। इसमें आप हाथ भर पर मेहंदी अपने हाथों में लगा सकती हैं। आप पूरा दूल्हा-दुल्हन बनवा सकती हैं तो सिर्फ उनका सिर बना सकती हैं। इस तरह से आप खूबसूरती के साथ ये पूरा डिजाइन अपने हाथ पर उतरवा सकती हैं।

पूजा करती हुए सुहागन

पूजा करती हुए सुहागन भी करवाचौथ को दर्शाने में काफी है। ये बेहद सुंदर नजर आता है। इसमें आपको तरह-तरह के डिजाइन मिल जाएंगे जिसमें आपको लट पर पानी डालती हुए दुल्हन मिल जाएंगी। इस प्रकार से आप इस करवाचौथ को मना सकते हैं।

करवा कलश और छलनी मेहंदी डिजाइन

करवा कलश और छलनी मेहंदी डिजाइन भी आप अपनी हथेली पर बनवा सकती हैं। ये डिजाइन बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसके अलावा आप पूरे हाथ-पैर की मेहंदी भी लगवा सकते हैं जो कि इस मौके पर खूबसूरत लगती है। तो इन टिप्स को अपनाएं और करवाचौथ पर सुंदर मेहंदी से अपनी हथेलियों को सजाएं। तो इस बार ये खास डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।

All Mehndi Design Photos Credit: Insta/ mehedi_design_photos/ dulhan_mehndi_gzb and Cute Mehndi Designs