Dark Mehendi Tips: करवा चौथ (Karwa Chauth 2024 Mehendi) पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं और तरह-तरह के 16 श्रृंगार करती हैं। लेकिन, घर के काम और ऑफिस के बीच में कई बार महिलाओं के पास इतना समय नहीं होता कि वह अपने हाथों में मेहंदी लंबे समय तक लगाकर रखें। ऐसी स्थिति में कुछ टिप्स की मदद से आप कम समय में अपने हाथों में गहरी मेहंदी रचा सकती हैं। तो आप सोच रही होंगी कि ये कैसे कर सकते हैं तो जानते हैं मेहंदी को काला करने के लिए क्या करें (mehndi ko dark kaise kare)
मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें-Mehendi Tips for Darker Mehndi Colour
लौंग को तवे पर रखकर इसका धुआं लगाएं
अगर आपको अपने हाथों की मेहंदी का रंग गहरा करना है तो आप अपने हाथों का ब्लड सर्कुलेशन तेज करें। इसके लिए आपको करना ये है कि तवे पर लौंग को रखकर हाथों में इसका धुआं लगाएं। यह उन हैक्स में से एक है जिसे सदियों पुरानी दादी-नानियां भी इस्तेमाल करती रही हैं। तो मेहंदी लगाने के बाद आपको बस उसके सूखने का इंतजार करना होगा। फिर तवे पर कुछ लौंग भून लें और फिर हाथ पर इसका धुआं लगाएं और मेहंदी रच आएगी।
हाथों पर ठंडा तेल लगा लें
हाथों पर ठंडा तेल लगाना हाथों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिससे मेहंदी अच्छी रचती है। तो आपको करना ये है कि मेहंदी जब सुख जाए तो इसे निकाल लें और फिर ठंडा तेल लगाकर सो जाएं। इससे मेहंदी बढ़िया और हरी रचेगी। इसके अलावा आप विक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि इसी तरह से काम करती है।
सरसों का तेल लगाएं
मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए पहले को मेहंदी को निकाल लें और फिर हाथों पर सरसों का तेल लगा लें। उसके बाद सो जाएं। आप देखेंगी कि आपकी मेहंदी काफी अच्छी रंग लाएगी। दरअसल, ये तेल आपके हाथों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर देती है जिससे मेहंदी की रंगत काफी गहरी आती है।

नींबू और चीनी का पानी लगाएं
नींबू का रस निकाल लें और इसमें चीनी मिला लें। इसके बाद आप इसे मेहंदी पर लगाएं। इससे मेहंदी की रंगत अच्छी होती है और गहरा रंग आता है। तो इन टिप्स की मदद लें और फिर मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा। तो इस बार मेहंदी लगाने के बाद आप इन टिप्स को अपना सकती हैं।