Karwa Chauth Rangoli: करवा चौथ के लिए महिलाओं ने सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घर में साफ-सफाई से लेकर मार्केटिंग तक विवाहित महिलाओं ने इस पर्व को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को है। वहीं, अभी से रंग बिरंगी चलनी और थाली समेत कई चीजों से बाजार रंगीन हो गया है।

करवा चौथ के लिए बेस्ट रंगोली

करवा चौथ के दिन कई महिलाएं सजने-संवरने के लिए पार्लर जाती हैं तो कुछ महिलाएं घर पर ही विशेष तरीके से सजती हैं। इस दिन महिलाएं लाल कलर का आउटफिट भी पहनती हैं। ऐसें में अगर आप अपने घरों को भी सजा लें तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। हम आपके लिए कुछ रंगोली आइडिया को लेकर आए हैं। आप इसकी मदद से अपने घरों को सजा सकती हैं।

अपने छत पर बनाएं बेहतरीन रंगोली

Karwa Chauth Rangoli designs photos, images, pictures: महिलाएं अपनी पती की की दीर्घायु, समृद्धि और कल्याण के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं।

करवा हर क्षेत्र में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान महिलाओं को सास और मां की तरफ से गहने, कपड़े और उपहार मिलते हैं।

Karwa Chauth पर भगवान शंकर, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्र देव की पूजा-अर्चना की जाती है।