Happy Kartik Purnima 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: कार्तिक का महीना सबसे शुभ महीनों में से एक होता है। इस महीने में किए गए हर कार्य का सुंदर फल मिलता है। हर व्यक्ति जो इस महीने दान-पुण्य करता है या फिर भगवान विष्णु की पूजा करता है उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा ये महीना चंद्र देव, दीपावली और आंवला नौमी जैसे त्योहारों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आप इस शुभ माह में अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं कार्तिक पूर्णिमा शुभकामनाएं संदेश।
कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं, शेयर करें ये विशेज फोटो और कोट्स

हर रात का चांद खुशी बनकर आए, दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी, कार्तिक पूर्णिमा ऐसी सौगात लाए!!
Happy Kartik Purnima 2024

दीप जलते रहें, आप जगमगाते रहें,
दुआ है हमारी, यूं ही मुस्कुराते रहें।
आपको और परिवार को मिले हर खुशी,
इस कार्तिक पूर्णिमा पर हमारी है यही उम्मीद भरी।
Happy Kartik Purnima 2024

इस कार्तिक पूर्णिमा का महापर्व आए,
आपके जीवन में प्रेम का दीप जलाए।
देवताओं का आशीर्वाद छाए आपके सिर,
हर पल हो आपका आनंद से भर।
Happy Kartik Purnima 2024

चांद सी शीतलता, शुभ्रता,
कोमलता, उदारता, प्रेमलता,
आपको और आपके परिवार को मिले।
Happy Kartik Purnima 2024