Chokha zero oil recipes: वेट लॉस के लिए मेटाबोलिज्म को तेज करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन फूड्स को सेवन करें जो कि फैट कटर की तरह काम करे और बैली फैट कम करने में मददगार है। ऐसे में आप इन सब्जियों से बना चोखा खा सकते हैं जो कि वजन घटाने में तेजी से मददगार है। इनमें तेल का इस्तेमाल नहीं होता और न ही रफेज और फाइबर की मात्रा किसी भी तरह से प्रभावित होती है। साथ ही इसे खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी इन तीन प्रकार का चोखा खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका।
खाने में शामिल करें 3 तरह का चोखा-Chokha zero oil recipes for weight loss
परवल का चोखा-Parwal ka chokha
परवल का चोखा वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि परवल को आग पर पका लें और फिर इसे थोड़ा सा धोकर मैश कर लें। इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं। थोड़ा सा नमक मिलाएं और सबको मैश करके खाएं। इसे आप रोटी या पराठा किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं। ये चोखा वेट लॉस में तेजी से मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है। इतना ही नहीं इसका फाइबर और रफेज भी आंतों की सफाई में मददगार है।
करेले का चोखा-Karele ka chokha
करेले का चोखा खाना वेट लॉस में तेजी से मदद करता है। इसके अलावा ये आंतों को साफ करने में मदद करता है और फिर बैली फैट में कमी लाता है। इसे आप दो प्रकार से खा सकते हैं। पहला तो आप इसे भूनकर चोखा बना सकते हैं तो, दूसरा आप इसे उबालकर मैश करके चोखा बना सकते हैं। इसमें आप थोड़ा सा नमक, हरी मिर्च और हरी धनिया मिला लें। थोड़ा सा काला नमक और नमक मिला लें। फिर सबको मैश करके खाएं और आपको वेट लॉस में तेजी से मदद मिलेगी।
मूंग दाल का चोखा-Moong dal ka chokha
मूंग दाल का चोखा बनाना बहुत ही आसान है। आपको करना ये है कि साबुत मूंग को उबाल लें और फिर इसे मैश कर लें। इसके बाद इसे छानकर थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें थोड़ा प्याज, हरी मिर्च और नमक मिला लें। अब इसे खाएं जो कि वेट लॉस में तेजी से मदद करता है और आपके पाचन क्रिया में तेजी लाता है। साथ ही इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। तो अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो इन फूड्स को डाइट में शामिल करें।