Kapoor Cone: बाथरूम और टॉयलेट की बदबू से लोग परेशान रहते हैं। सर्दियों के मौसम में लगातार नमी की वजह से बाथरूम और टॉयलेट से बदबू आने लगती है। ऐसे में लोग तरह-तरह के एयर फ्रेशनर की मदद लेते हैं और इस बदबू से बचने की कोशिश करते हैं। पर आज हम आपको एक देसी तरीका बताएंगे जिसकी मदद से बाथरूम और टॉयलेट से आती बदबू दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं इसका एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया को मारने और फिर वातावरण को हेल्दी रखने में मददगार है। तो आइए, जानते हैं बाथरूम की बदबू कैसे दूर करें।

बाथरूम की बदबू कैसे दूर करें-How to remove bad smell from bathroom

बाथरूम की बदबू दूर करने के लिए आपको करना ये है कि कुछ एंटीबैक्टीरियल चीजों का इस्तेमाल करना है। साथ ही आप उन चीजों की भी मदद ले सकते हैं जो हवा से दुर्गंध को सोख लेते हैं। जैसे कि कपूर, फिटकरी और नेफ्थलीन की गोलियां। तो आपको बस कपूर की पोटली (Kapoor Cone to remove bad smell from bathroom) बनानी है और इसे बाथरूम में लगाना है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

कपूर कोन कैसे बनाएं-How to make camphor cone at home

कपूर कोने बनाना बहुत आसान है। आपको करना ये है कि
-एक सूती कपड़ा या रुमाल लें।
-इसके अंदर कपूर की गोलियां भरें और एक कोन की तरह पोटली बांध लें।
-आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा लौंग और फिटकरी भी डाल सकते हैं।
-अब इस पोटली या कोन को बाथरूम में टांग दें।

  • कैसे काम करता है कपूर पोटली-Camphor as room freshener

कपूर एक नेचुरल फ्रेशनर है। यह दुर्गंध दूर करने में बहुत कारगर है। दरअसल, जब कपूर हवा के संपर्क में आता है तो धीमे-धीमे घुलने लगता है और इसकी खुशबू हवा में फैल जाती है। इसके बाद कपूर एक प्रभावी कीटनाशक के रूप में कार्य करता है। ये चींटियों, खटमलों और मच्छरों जैसे कीड़ों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है। साथ ही ये लंबे समय तक वातावरण में बनी रहती है जिससे हवा आपको फ्रेश महसूस होगी। तो आप इन टिप्स को अपना सकते है और घर में ही कपूर कोने बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जानते हैं बिना हाथ लगाए कैसे साफ करें नाक के व्हाइटहेड्स, इस्तेमाल करें 3 स्मार्ट ट्रिक्स