Parrot green bandhani dupatta: सावन के महीने में लोग अक्सर हरे रंग के ऑउटफिट पहनना पसंद करते हैं। सिर्फ महिलाओं की बात करें तो महिलाएं हरे रंग की साड़ियां और फिर सूट पहनती हैं। लेकिन, कई बार होता ये है कि हमारे पास हरे रंग का आउटफिट नहीं होता। जैसे कि आपके पास अलग-अलग के कलर के सूट हो सकते हैं पर पूरा हरे रंग का सूट हो ये मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बस आपको करना ये है कि सूट सफेद हो या काला आप बस तोते कलर का ये दुपट्टा ले लें।
हर सूट के मैच करेगा तोते कलर का हरा बंधनी दुपट्टा-Parrot green bandhani dupatta
हर सूट के साथ आप तोते कलर का बंधनी दुपट्टा ले सकती हैं। ये आपके सूट की खूबसूरती को बढ़ाने और इस पूरे लुक को एक अलग स्टाइल देने में काम कर सकती है। इसके लिए आपको करना ये है कि बस एक हरे तोते के रंग का हरा बंधनी दुपट्टा लेना है और फिर इसे आपको किसी भी कलर के सूट के साथ कैरी करना है।
क्या खास है बंधनी दुपट्टे में-Whats is special about bandhani dupatta
बंधनी असल में राजस्थान की एक कला है। इसमें टू टाई टेक्निक का इस्तेमाल होता है। जैसे कि इसमें कपड़े को बांधकर रंग में डाला जाता है और फिर इसे सूखाया जाता है। इसमें आप तोते के रंग का चुनाव कर सकती हैं। साथ ही इसमें आजकल गोटा पट्टी लेस लगा हुआ भी डिजाइन भी आता है। साथ ही आप इसमें गोल्डन बॉर्डर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन रंगों के साथ खूबसूरत लगता है बंधनी दुपट्टा-Try these bandhani dupatta with these suits
आप बंधनी दुपट्टे को सफेद, काला, नीला और नारंगी रंग के सूट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप लाल रंग के दुपट्टे के साथ भी इस बंधनी स्टाइल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। तो बस इन रंगों के सूट के साथ आप इन तोते कलर के बंधनी दुपट्टे को ट्राई कर सकती हैं। तो सावन जाने से पहले जरूर ट्राई करें ये बंधनी दुपट्टा लुक।