Kanya Pujan Navratri 2024 Gifts: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का काफी महत्व है। इस समय लोग नौ दिन तक माता की आराधना करते हैं।  शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक हर दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माता का यह रूप अलग-अलग सिद्धियों के लिए जाना जाता है। नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का काफी महत्व है। इस दिन खास कर विशेष तरह की पूजा की जाती है।

कन्या पूजन का है विशेष महत्व

नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन माता की उपासना करने के लिए छोटी बच्चियों को माता का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस खास दिन पर माता का स्वरूप मानकर कन्याओं की पूजा करने से माता का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख और समृद्धि आती है।

कन्या पूजन पर क्या दें बच्चियों को गिफ्ट?

इस दिन कन्याओं की पूजा कर उन्हें कुछ भेंट भी दिया जाता है और आशीर्वाद लिया जाता है। अगर आप भी नवरात्र में कन्याओं की पूजा करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप इस दिन बच्चियों को कम बजट में क्या गिफ्ट कर सकते हैं।

स्टेशनरी किट कर सकते हैं भेंट

छोटी बच्चियों को आप स्टेशनरी किट गिफ्ट कर सकते हैं। यह उन्हें काफी पसंद आ सकता है। वह इसका प्रयोग रोज कर सकती है। आप इसमें कॉपी, पेंसिल, कटर, रबर, कलर, ज्योमेट्री बॉक्स इत्यादि दे सकते हैं। यह उन्हें काफी पसंद भी आएगा।

स्टील की थाली में फल करें गिफ्ट

कन्या पूजन पर घर आने वाली बच्चियों को आप स्टील की थाली में कई तरह का फल दे सकते हैं। आप इसमें केला, अनार, मौसमी, सेब और नारियल को शामिल कर सकते हैं। फल उनके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सिंगार का सामान और खिलौना

घर पर आईं बच्चियों को आप सिंगार का सामान दे सकते हैं। यह उन्हें काफी पसंद भी आएगा। इसको देखकर उनका चेहरा खिल उठेगा। आप इसके साथ खिलौना भी उपहार कर सकते हैं। यह उनका काफी मनोरंजन करेगा। इसमें आप डी बियर, गुड़िया को शामिल कर सकते हैं।