Beauty Tips: बालों का झड़ना आज के समय में बेहद आम हो गया है, लेकिन इसके कारण लोगों के बाल पतले हो जाते हैं। इतना ही नहीं, सिर के कई हिस्सों में गंजापन के निशान भी नजर आने लगते हैं। इसस लोगों का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है और उन्हें एंग्जायटी होने लगती है। इसलिए इनसे निजात पाना और भी जरूरी हो जाता है। माना जाता है कि बालों की इस परेशानी को दूर करने में कलौंजी कारगर साबित होती है। इसके इस्तेमाल से बाल न सिर्फ कम झड़ते हैं, बल्कि उनको जरूरी पोषण भी मिलता है जिससे उन्हें मजबूती मिलती है।

क्या हैं फायदे: एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को तंदरुस्त रखते हैं। सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी इसका इस्तेमाल प्रभावी होता है। कलौंजी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बालों को झड़ने से बचाते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं। इसलिए इसके तेल से रोजाना स्कैल्प पर मालिश करनी चाहिए और कलौंजी का पेस्ट बालों में लगाना चाहिए।

कैसे करें इस्तेमाल: विशेषज्ञ बताते हैं कि कलौंजी का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सबसे पहले 2 चम्मच कलौंजी तेल को पीस लें। अब इस पाउडर को 200 मिलीलीटर नारियल तेल में डालें। आप चाहें तो 150 मिलीलीटर नारियल तेल और 50 मिलीलीटर कैस्टर ऑयल भी इस्तेमाल करें। फिर इसे किसी हवाबंद डिब्बे में रखें। करीब 2-3 दिनों के लिए इसे सूर्य की किरणों में रखें।

सफेद बालों से मिलेगी मुक्ति: 2 चम्मच कलौंजी में एक चम्मच मेथी दाना मिलाएं। इसमें 50 मिली. पानी मिलाकर रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इसे मिक्सी में ग्राइंड करें। इसे रोज अपने सफेद बालों पर लगाएं। इसे 3 दिन लगातार लगाने से बाल काले होने शुरू हो जाएंगे। इसके नियमित इस्तेमाल से बाल सफेद होने बंद हो जाएंगे।

ग्लोइंग त्वचा के लिए: 1 चम्मच कलौंजी के पाउडर में 1 चम्मच दूध मिलाएं। इसके बाद इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और अपने चेहरे पर लगा लें। यह आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करता और आपके चेहरे पर निखार लाता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकते हैं। यह पिंपल्स और मुंहासों की समस्या को भी दूर करता है।