Benefits of Kajal on Eyes: मेकअप करना महिलाओं को काफी पसंद होता है। शादी हो या फिर घर का कोई और फंक्शन हर खास मौके पर महिलाएं सजधज कर तैयार होती हैं। वहीं, कई महिलाएं अपनी आंखों में काजल भी लगाती हैं, जिससे उनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। इस काजल को छोटे बच्चों को भी लगाया जाता है।

घर पर कैसे बनाएं ऑर्गेनिक काजल?

काजल का उपयोग आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं, कई लोग मार्केट से केमिकल से बना काजल लगाते हैं, जिसके कारण कई तरह की परेशानी भी होने लगती है। कई बार नकली काजल लगाने से आंखों में एलर्जी हो जाती है, जिसके कारण जलन भी होने लगती है। अगर नेचुरल काजल का उपयोग किया जाए तो यह आंखों के लिए काफी बेहतर होता है। ऐसे में हम आपके लिए नेचुरल तरीके से एकदम ऑर्गेनिक काजल घर पर ही बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।

घर पर ऑर्गेनिक काजल बनाने की सामग्री

घी
कॉटन बत्ती
दीया
तांबे का कटोरा
एलोवेरा जेल

घर पर काजल बनाने की विधि

घर पर काजल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक दीया लें और इसमें घी और कॉटन की बत्ती को डालकर जला लें। अब आप इसके ऊपर तांबे के एक कटोरे के ऊपर रख दें। कुछ समय बाद आप देखेंगे कि जले हुए दीये से तांबे के कटोरे में काजल जमना शुरू हो जाएगा। आप इसको छोटे डब्बे में डालकर स्टोर भी कर सकते हैं। आप इसमें एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। काजल में एलोवेरा लगाने से इसमें  स्मूदनेस बनी रहती है। इस काजल को लगाने से आंखों में जलन नहीं होती है। 

  • घर पर काजल लगाने से आंखों में ठंडक मिलता है। यह आंखों को धूल, गंदगी और कई अन्य तरह की कीटाणुओं से भी बचाने में मदद करता है।
  • घर पर पारंपरिक रूप से बनाए गाए काजल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो आंखों को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
  • आंखों में काजल लगाने से खूबसूरती बढ़ती है और यह आंखों को गहरा और आकर्षक बनाता है। इससे आंखों में तेज बढ़ती है।
  • आंखों में काजल लगाने से स्ट्रेस और थकावट भी कम होता है। काजल लगाने से ताजगी और ऊर्जा महसूस होता है।
  • नेचुरल तरीके से बने काजल में कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

आंवले का काढ़ा कैसे बनाएं? सफेद बाल वालों और मोटे लोगों के लिए तो औषधि है Amla