Kajal and eyeliner difference: आई लाइनर और काजल दोनों की मेकअप का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को ये पता नहीं होता कि कब इन दोनों को लगाएं और क्या इसका तरीका। दरअसल, आई लाइनर और काजल लगाना आपके आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है। ये दोनों ही आंखों को मार्क करते हैं और इनके शेप और साईज को और निखार देते हैं। इससे आंखों की बनावट बेहतर होती है और फिर आपकी आंखें और सुंदर लगती हैं। लेकिन, सवाल ये है कि काजल पहले लगाएं या आई लाइनर? जानें इन दोनों के इस्तेमाल का सही तरीका।

काजल और आई लाइनर के बीच का अंतर-Kajal and eyeliner difference?

काजल क्या है-What is Kajal?

काजल शब्द भारतीय हिंदी भाषा से आया है जिसका अर्थ है काला। काजल एक तरह का आई मेकअप है जिसका इस्तेमाल आंखों के ऊपर या नीचे या दोनों तरफ किया जा सकता है। यह आपकी पलकों को बहुत अच्छा और शार्प लुक देता है और पूरी पलकों को देखने में मदद करता है। आजकल रंग और सामग्री के आधार पर कई तरह के काजल उपलब्ध हैं।

आईलाइनर क्या है-What is Eyeliner?

आईलाइनर भी एक तरह का आई मेकअप है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य आपकी आंखों की रेखा को एक सही आकार प्रदान करना है। इसे ऊपरी पलक और निचली पलक पर लगाया जा सकता है। यह आपकी आंखों की रूपरेखा को उभारता और यह आपकी आंखों को पूरी तरह से हाइलाइट करता है।

काजल पहले लगाएं या आई लाइनर?

पहले आंखों पर काजल लगाएं खासकर कि आंखों के निचले हिस्से पर। इसके बाद अपनी ऊपरी पलकों पर आई लाइनर लगाएं और इसे मार्क करें। आप काजल लगाना शुरू करें और फिर इसे अपने पलकों के अंत तक ले जाएं जहां ऊपरी पलक आंख के बाहरी कोने पर मुड़ जाती है। इसके बाद दोनों को अच्छी तरह से मैच करें।

जबकि काजल आईलाइनर और मस्कारा दोनों ही आंखों को निखार सकते हैं, मस्कारा में आपकी पलकों को लंबा, भरा हुआ और अधिक परिभाषित दिखाने की क्षमता होती है। इसके अलावा, आप अपने मस्कारा के साथ स्मोकी आई इफेक्ट बनाने के लिए हमेशा स्मज ब्रश का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह ये दोनों ही आपके आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है।