Jodha Payal Design: 15 जनवरी के बाद शादियां एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। जहां अब साल 2024 खत्म हो रहा है वहीं नए साल के लिए कुछ फैशन ज्वेलरी ट्रेंड में हैं। जैसे कि ये जोधा पायल डिजाइन जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इस जोधा पायल डिजाइन चर्चा इस समय के वेडिंग ज्वेलरी में खूब है। ये देखने में किसी हार की तरह लगते हैं और पहनने पर पैर इतने खूबसूरत नजर आते हैं आपकी नजर नहीं हटेगी। इसके अलावा भी इस फैशन ज्वेलरी के बारे में बहुत कुछ है जिसे आपको जानना चाहिए और फिर इस पायल डिजाइन को जरूर ट्राई करना चाहिए।

क्या खास है Jodha Payal Design में?

जोधा पायल एक पारंपरिक भारतीय पायल डिजाइन है जिसकी उत्पत्ति राजस्थान के शाही दरबारों में हुई थी, खासकर मुगल काल के दौरान। “जोधा” नाम राजपूत राजकुमारी जोधाबाई से लिया गया है। दरअसल, ये राजसी पैटर्न में बनी ज्वेलरी का पार्ट है। ये पारिवारिक विरासत के रूप में आगे बढ़ता है। यानी कि ये नई दुल्हनों को अपनी नानी दादी से मिलती है और फिर ये आगे बढ़ती जाती है। ये पारंपरिक राजस्थानी और मुगल कला को चित्रित करती है।

हार की तरह नजर आता है जोधा पायल डिजाइन

जोधा पायल डिजाइन की खास बात ये है कि ये चांदी, मोती और पन्ना से खूबसूरत हार की तरह बनता है और काफी चौड़ा और भारी होता है। इसे पहनकर हर दुल्हन अलग से खूबसूरत नजर आती है। इसमें नाजुक फिलीग्री पैटर्न (filigree patterns) देखे जाते हैं। फूल, पत्ते और पक्षियों की विशेषता वाले अलंकृत डिजाइन देखे जाते हैं। इनपर हीरे, माणिक या पन्ना जैसे कीमती पत्थरों की सजावट की जाती है।

अब जोधा पायल डिजाइन में काफी बदलाव आए हैं और पारंपरिक तकनीकों में बदलाव करके कुछ नए डिजाइन लाए गए हैं। इन में कुछ पतले डिजाइन को कुछ चेन वाले डिजाइन भी आ गए है। बिछिया के साथ चेन को ज्वाइंट करके भी जोधा पायल डिजाइन आ गए हैं। फिर भी ये जोधा पायल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसके कारीगरों की कलात्मकता का प्रमाण है और आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। अब आगे जानते हैं हर मौके के लिए परफेक्ट Temple Jewellery Necklace Design के बारे में