Jitiya Vrat 2024: जितिया व्रत या कहें कि जीवित्पुत्रिका व्रत यूपी, बिहार और झारखंड की महिलाएं अपने बेटे की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस बार जितिया व्रत (Jitiya Vrat 2024 date time kab hai) 25 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और 26 को इसका पारण करेंगे। इस व्रत को करने से एक दिन पहले महिलाएं नहाय खाय करती हैं और इसमें नोनी का साग (Jitiya vrat noni ka saag) और मडुआ की रोटी खाने का काफी महत्व होता है। कई जगहों पर महिलाएं इसी को खाकर अपना व्रत खोलती है। तो आइए जानते हैं जितिया व्रत में क्या खाया जाता है।
नोनी साग की 2 पारंपरिक रेसिपी-Jitiya vrat noni ka saag
नोनी साग और मडुआ की रोटी
इस व्रत में महिलाएं नोनी का साग बनाती हैं और इसे मडुआ की रोटी (रागी की रोटी) के साथ खाती हैं। तो आपको करना ये है कि
- नोनी का साग खरीद लाएं। इसे साफ करके और धोकर रख लें।
-अब 1 पूरा लहसुन छीलकर और इसे पीसकर रख लें।
-अब एक कड़ाही लें और इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें।
-इसमें काले सरसों के दाने डालें।
-पीसी हुई लहसुन डालें।
-फिर इसमें हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालें।
-सबको मिक्स कर लें।
-नमक डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
-घी डालें, फिर पकाएं और गैस ऑफ कर लें।
-अब इसे मडुआ यानी रागी की रोटी के साथ खाएं।
नोनी साग का बचका-Jitiya vrat noni ka saag bachka recipe
नोनी साग बचका तैयार करने के लिए नौनी के साग को काटकर रख लें। अब इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट मिलाएं। नमक और हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर मिला लें। अजवाइन और जीरा पाउडर डालें। काली मिर्च पाउडर भी डालें और फिर रागी यानी मडुआ का आटा डालें। थोड़ा सा चावल का आटा भी मिला लें। हल्का-हल्का पानी डालकर इसका एक पकोड़े की तरह बैटर तैयार करें।
अब एक तवा लें या पैन लें। इसे पर सरसों का तेल डालें और पकौड़ी (बचका) बनाकर इस पर डालें। इसके बाद तेल थोड़ा ऊपर से भी डालें और बचके को पलट-पलटकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसे पैन से निकालकर खाएं।